Report Times
क्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसिंघाना

झुंझुनूं। सिंघाना कस्बे में फायरिंग, फिरौती मांगने आए थे बदमाश

पहले किया था वाट्सअप कॉल

इसके बाद दुकान पर आकर कर दी फायरिंग

बीस लाख रुपए की मांग थी फिरौती

दुकान से बाहर निकलता बदमाश

झुंझुनूं। रिपोर्ट टाइम्स

झुंझुनूं जिले के सिंघाना कस्बे में दिन दहाड़े बदमाशों ने फायरिंग कर दी। भरे बाजार में दहशत फैला दी। बदमाश 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने के लिए आए थे। फायरिंग कर बदमाश मौके से फरार हो गए। दुकानदार मनीष ने बताया कि सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर वाट्सअप पर कॉल आया था। सामने से बताया कि वह लोकेश गुर्जर बोल रहा हूं। डूमोली से लोकेश गुर्जर हूं। धमकी दी और कहा कि 20 लाख रुपए देने की बात कही। नहीं देने पर जान से मारने की बात कहीं। यह भी कहा थोड़ी देर बाद आप की दुकान पर धमाका होगा। थोड़ी देर बाद ही दुकान के बाहर फायरिंग हो गई। लोग इधर उधर भागने लगे। इसके बाद आरोपी दुकान में भी घूस गया। दुकान में फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन फायर नहीं हुआ। ग्रहकों को भी धमकाया गया। बदमाश मौके से फरार हो गए। दहशत फेल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान में और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देख रही है। इलाके में नाकाबंदी भी करवाई गई। डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए। थानाधिकरी हरि कृष्ण तंवर ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई। जिले इलाकों में नाकाबंदी करवा दी गई। हरियाणा पुलिस भी सम्पर्क किया जा रहा है।

Related posts

चिड़ावा: मिट्टी भराव करवा दूर की पानी भराव की समस्या

Report Times

स्व.डॉ.जे.सी.जैन का 88 वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया

Report Times

गाडाखेड़ा उपखंड के 27 गांव के लिए श्रीराम मंदिर से आई सामग्री को रवाना की

Report Times

Leave a Comment