Report Times
Otherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

राजस्थान में बड़ी नौकरी के लिए करें आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने आरपीएससी भर्ती 2021 (RPSC Recruitment 2021) के लिये अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस एग्जाम के जरिये प्रशासनिक सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा और राजस्थान राजस्व सेवा समेत अन्य विभागों में कुल 988 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी.

तीन चरणों में होगी परीक्षा:

आरपीएससी भर्ती 2021 (RPSC Recruitment 2021) के लिए एग्जाम तीनों चरणों में होगा. इस दौरान पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी. इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा और फिर उम्मीदवार को व्यक्तिगत साक्षात्कार देना होगा. इस भर्ती की नोटिफिकेशन 20 जुलाई, 2021 को जारी हो गई थी. इसके अलावा सिलेबस 22 जुलाई, 2021 को जारी हो गया था. उम्मीदवार इसके आवेदन 28 जुलाई से कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा

  • योग्य उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है.
  • उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि का ज्ञान होना चाहिये. इसके अलावा उसे राजस्थान की संस्कृति का भी ज्ञान होना चाहिये.
  • राजपत्रित पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष हैं, वहीं अधिकतम आयु 40 वर्ष है. इसके अलावा अराजपत्रित पदों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 साल हैं.
  • उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं.

Related posts

पीएम मोदी के दौरे से पहले अमेरिका में उत्साह, भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने वॉशिंगटन में निकाली एकता रैली

Report Times

राजस्थान में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक पर गुजर रहे देवर भाभी की मौत

Report Times

PM Modi Bihar Visit Photos: प्रधानमंत्री ने रामविलास को किया याद, जंगलराज-नक्सलवाद पर किया हमला

Report Times

Leave a Comment