Report Times
Otherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशबुहानाराजस्थान

पचेरीकलां बाजार में फिल्मी सीन, गाड़ी से दो-तीन दुकानों में मारी टक्कर

पुलिस और चोर हुए आमने-सामने, चोरों ने गाड़ी को पीछे की तरफ दौड़ाया,

घटना सीसीटीवी में कैद

पुलिस ने गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति को दबोचा,

ट्रांसफार्मर से तेल चोरी का है शक

बुहाना। रिपोर्ट टाइम्स

एक कैंपर गाड़ी ने पचेरी कला के बाजार में जमकर दहशत फैलाई, गाड़ी को पीछे की ओर दौड़ाया,  इससे दो तीन दुकानों में टक्कर लगी।  बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पचेरी कला बाजार में पुलिस चोर हुए आमने-सामने हो गए थे। पुलिस को देखकर भागने लगे, कैम्पर को पीछे की ओर दौड़ाया।  इसमें तीन व्यक्ति समेत पुलिसकर्मी घायल हो गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

पचेरी कला मार्केट में बस स्टैंड की ओर से आ रही पुलिस को देखकर चोर पीछे की तरफ गाड़ी को इतनी तेज रफ्तार से भगाया की एक दुकान के आगे लगी जलेबी की रेडी से टकरा गई।

पुलिसकर्मियों ने मार्केट के दुकानदारों के सहयोग से ड्राइवर को दबोचा। ड्राइवर सरकारी स्कूल के गेट के सामने से फिर मार्केट में वापसी गाड़ी को इतनी तेज रफ्तार से लेकर आया कि दो व्यक्ति व एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।   जानकारी के अनुसार कैंपर गाड़ी में चोर बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। वहीं पुलिस बस स्टैंड से आ रही थी।  दोनों आमने-सामने होने के कारण चोर पीछे  की ओर गाड़ी को तेज रफ्तार से लेकर आया। वही गूंती मोड़ के सामने लगी जलेबी की रेडी से गाड़ी टकराई जिससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है।

मौके पर सभी दुकानदार आकर घायल हुए व्यक्तियों को निजी वाहन के सहयोग से अस्पताल में पहुंचाया। पचेरी कला तन ढाणा निवासी विजय सिंह उर्फ हलवा पुत्र निवाससिंह, जलदीप उर्फ लाला पुत्र सुन्दर व पुलिसकर्मी निहाल सिंह घायल हो गए।

Related posts

चिड़ावा : चिड़ावा रहेगा हमेशा दिल में – आरपी शर्मा

Report Times

उत्तराखंड में कौन सी जगह देखनी चाहिए? खुद PM मोदी ने सुझाए ये नाम

Report Times

U19 एशिया कप के पहले मैच में मिली करारी मात, पाकिस्तान से हारी टीम इंडिया

Report Times

Leave a Comment