Report Times
Otherक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा में एटीएम लूटने वाले गिरफ्तार

चिड़ावा। संजय दाधीच

मंड्रेला बाईपास चौराहे के पास के बने एटीएम के लूट के मामले में चिड़ावा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई बैंक के एटीएम संचालन करने वाली टीएसआई कम्पनी के सहायक प्रबन्धक शक्तिसिंह ने 6 अक्टूबर 2021 को थाने में एटीएम मशीन उखाड़ ले जाने की रिपोर्ट दी थी।

जिसमें बताया था कि लूट कर ले जाए गए एटीएम में 12 लाख 60 हजार 500 रुपए रखे हुए थे। इसी तरह एटीएम लूट की घटना सूरजगढ़ और बुहाना क्षेत्र में भी हुई थी। पुलिस ने अनुसंधान के बाद लूट मामले में हरियाणा के नूह के टाई थाना इलाका निवासी वसीम उर्फ डेनी पुत्र इकबाल मेव और पिठुवाली ढाणी सिंघाना हाल निवासी गुडियानी थाना जाटूसाना हरियाणा को खेतड़ी जेल से गिरफ्तार कर चिड़ावा लाई है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

Related posts

किसान जागरूकता मेले का आयोजन

Report Times

…तो आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली हैं रूस की मुश्किलें, व्हाइट हाउस अधिकारी ने बताया पूरा प्लान

Report Times

जयपुर के बंटवारे से रिपीट होगी सरकार! क्या BJP के शहरी वोटों में सेंध लगा पाएंगे गहलोत?

Report Times

Leave a Comment