Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानव्यापारिक खबर

किसान जागरूकता मेले का आयोजन

चिड़ावा ।संजय दाधीच
कौशिक बीज भंडार, बुहाना पर किसान जागरूकता मेले का आयोजन किया गया । सतीश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता रतेरवाल सीड्स के कृष्ण कुमार शर्मा ने की । मुख्य अतिथि कृषि विभाग के डॉ. सहदेव सिंह थे । विशिष्ट अथिति ओमप्रकाश यादव थे । डॉ. सहदेव सिंह ने किसानों को खेती में जुताई , कीटनाशकों से बचाव व समय पर खेती के फायदे बताए ।  धान्या सीड्स के क्षेत्रीय अशिकारी सुरजीत ढिल्लन ने किसानों को धान्या बाजरा एमपी 7878 व 7171 की विशेषताओं के बारे में बताया । अधिक चारे व  पैदावार के लिए धान्या बाजरा लगाने की सलाह दी ।  विकास शर्मा ने पशु स्वास्थ्य व पशु आहार के बारे में जानकारी दी ।  सभा में  कुलदीप बलौदा व विक्रम मीणा ने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया । वेस्टर्न मूंगफली किंग 666, ग्वार न. 1व मूंग सुपर के बारे में भी जानकारी दी । इस दौरान लकी ड्रा निकाला गया जिसमें  धान्या बाजरा 7171 के 40 पैकेट , 20 लैपटॉप बेग वितरित की गई । अंत मे ईश्वर लाल शर्मा ने आये हुए किसानों को धन्यवाद दिया । सभा में आस पास के  काफी किसानों ने भाग लिया ।

Related posts

“नीट एग्‍जाम के स्ट्रेस से बेटी ने किया सुसाइड”, प‍िता बोले- बेटी के ल‍िए 4 साल से कोटा में थे हम

Report Times

जिस मामले में भिड़ी थी 3 राज्यों की पुलिस, बग्गा पर रद्द हुई वह FIR; फिर केजरीवाल पर बरसे

Report Times

संजीवनी घोटाले में मंत्री गजेंद्र शेखावत को राहत, गहलोत बोले – जब मुलजिम नहीं थे तो क्यों गए हाईकोर्ट

Report Times

Leave a Comment