Report Times
Otherक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : मंड्रेला में घर से गायब हुई दुल्हन को किया तहसीलदार के सामने पेश

चिड़ावा । संजय दाधीच

खुद की मर्जी से घर छोड़कर जाना किया स्वीकार

तहसीलदार ने अकेले रहने की इजाजत दी

विवाहिता ने हाईकोर्ट से लिया प्रोटक्शन वारंट

मंड्रेला थाना इलाके से 27 जनवरी 2022 को घर से गायब हुई विवाहिता शुक्रवार को एसपी ऑफिस में हाईकोर्ट के प्रोटक्शन वारंट के साथ एसपी ऑफिस में पेश हुई। वहां से मंड्रेला पुलिस ने विवाहिता को अपने साथ मंड्रेला ले कर गई। वहां कागजात तैयार कर विवाहिता को कार्यपालक मजिस्ट्रेट तहसीलदार गम्भीर सिंह के सामने पेश किया। इस दौरान विवाहिता निकिता ने परिवार व ससुराल वालों से जान का खतरा बताते हुए अकेले रहने की इच्छा जाहिर की। उसने बताया कि वो जयपुर में पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहती है। इसके बाद विवाहिता को तहसीलदार ने स्वतन्त्र रहने की इजाजत देते हुए भेज दिया। इस दौरान विवाहिता के पीहर पक्ष के परिजनों ने समझाइश के प्रयास भी किए। लेकिन विवाहिता ने अकेले रहने की इच्छा जाहिर कर उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में विवाहिता को अपने साथ ले गई।

Related posts

लाम्बा गोठड़ा, गोवला व डुलानिया में पीएचसी बनेगी : विधायक जेपी चंदेलिया के प्रयासों से मिली स्वीकृति

Report Times

वेलेंटाइन डे का दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा खास, मिलेगी खुशखबरी

Report Times

इन 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ है इंदिरा एकादशी, खुलेंगे तरक्की के द्वार

Report Times

Leave a Comment