रिपोर्ट टाइम्स।
मकर राशि आज आप अधिकतर कार्यों में निरंतरता बनाए रखने में सफल रहेंगे. लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दबाव रहेगा. मिथुन राशि के लिए जजमेंट का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप अपनों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में तेजी दिखाएंगे. करीबी के आह्वान पर सहयोग को तत्पर होंगे. भ्रम भय से मुक्त रहेंगे. सिंह राशि के लिए ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप सटीक फैसलों से सभी मामलों में बेहतर स्थिति बनाए रखेंगे. सबका साथ और सहयोग उत्साहित रखेगा.
मेष राशि का राशिफल
मेष राशि आज आप सभी से बेहतर तालमेल और सहकार बनाए रखने में सफल रहेंगे मित्रों और सहयोगियों के साथ वक्त बिताएंगे. बड़ों की सीख और सलाह का पालन रखेंगे. करीबियों का साथ बना रहेगा. व्यवस्थित ढंग से कार्य करेंगे. लाभ और व्यापार को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. नीति नियमों का पालन बनाए रखेंगे.करीबियों के संग सूचनाएं साझा करेंगे. प्रेम स्नेह और आदर की भावना को बल मिलेगा. महत्वपूर्ण व्यक्तियों से भेंट के अवसर बनेंगे. कला कौशल के क्षेत्र में रुचि बनाए रखेंगे. भावनात्मक गतिविधियों में सक्रियता दिखाएंगे. लक्ष्यों की प्राथमिकता के अनुसार आगे बढ़ेंगे. निसंकोच होकर आगे बढ़ते रहेंगे.
लकी नंबर – 3, 6, 7, 9 कलर – ब्राइट रेड
वृष राशि का राशिफल
वृष राशि आज आप भौतिक वस्तुओं और धन संपत्ति के प्रयासों को अधिक महत्व देंगे. शासन सत्ता और प्रबंधन के मामलों में सक्रियता व साहस बढ़त पर बनाए रहेंगे. कार्य व्यापार में अनुकूलन बना रहेगा. सौदों व अनुबंधों में स्पष्टता बनाए रहेंगे. कामकाज में समय सीमा का ख्याल रखेंगे. तनाव व उलझन से बचेंगे. अधिकारियों से सामंजस्यता बिठाने में असहज अनुभव करेंगे. अपनों के आकर्षक प्रस्तावों को स्वीकारने का प्रयास रखें. निजी भावनाओं और भावुकता पर अंकुश रखें. आसपास के वातावरण को सही दिशा में गति देने का प्रयास बनाए रखें. अपनों के लिए शुभ भाव बनाए रखेंगे. अपना पक्ष के लिए उचित समय का इंतजार करें.
लकी नंबर – 5, 6, 7 कलर – ओपल कलर
मिथुन राशि का राशिफल
मिथुन राशि आज आप अपनों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में तेजी दिखाएंगे. करीबी के आह्वान पर सहयोग को तत्पर होंगे. भ्रम भय से मुक्त रहेंगे. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. कला कौशल और संपर्क संवाद का लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों पर बल देंगे. चारों और शुभता का संचार रहेगा. पहल पराक्रम बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं. कार्य व्यापार में तैयारी बढ़ाएंगे. सकारात्मक सोच से लक्ष्य साधने पर जोर होगा. अन्य को आकर्षित करने में सफल होंगे. व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा. वाणिज्यिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. साहस और उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा. लोगों की परवाह नहीं करेंगे.
लकी नंबर – 5, 6, 7 कलर – वाटर ब्लू
कर्क राशि का राशिफल
कर्क राशि आज आप आवश्यक योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा पाएंगे. सकारात्मक नजरिया लोगों से जुड़ाव बढ़ाने में सहयोगी होगा. आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति हो सकती है. विविध विषयों को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे. करियर व्यापार में अपेक्षित स्थिति बनाए रखेंगे. जिम्मेदार लोगों से भेंट में सहज रहेंगे. संग्रह संरक्षण में रुचि रखेंगे. जिम्मेदारों से तालमेल बढ़ाएंगे. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. घर की साज संवार रखेंगे. नवीन विषयों में धैर्य से काम लें. संवाद व भेंटवार्ता में सफलता प्राप्त करेंगे. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. कामकाजी अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास होगा. धैर्य व भव्यता बनाए रखेंगे.
लकी नंबर – 2, 5, 6, 7 कलर – पिंक
सिंह राशि का राशिफल
सिंह राशि आज आप सटीक फैसलों से सभी मामलों में बेहतर स्थिति बनाए रखेंगे. सबका साथ और सहयोग उत्साहित रखेगा. नए उद्योग व्यापार के आरंभ की संरचना बनेगी. रचनात्मकता और साज-संवार से सभी को प्रभावित होंगे. नजरिया बड़ा बनाए रखेंगे. नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे. आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे. मन बुद्धि और कार्य ऊर्जा का बेहतर संयोग रखेंगे. आसपास का वातावरण अनुकूल रहेगा. परस्पर सहयोग की संभावना बढ़ेगी. मित्रों और समकक्षों का साथ पाएंगे. विभिन्न प्रयास प्रभावशाली बनाए रखेंगे. वृहद दृष्टिकोण रखेंगे. विविध कार्यों के लिए प्रेरित होंगे. आधुनिकता पर जोर देंगे. नियमों की अवहेलना नहीं करें.
लकी नंबर – 1, 5, 6, 9 कलर – बरगंडी रेड
कन्या राशि का राशिफल
कन्या राशि आज आप आसपास के लोगों की नकारात्मक चर्चाओं से प्रभावित न हों. कमजोर मन के कारण निर्णय लेने में असहजता अनुभव हो सकती है. कार्यक्षेत्र की चुनौतियां बनी रहेगी. रिश्तेदारों और संबंधियों से सामंजस्य बिठाएंगे. लंबित कार्यों में धैर्य का परिचय दें. पेशेवरों मेलजोल बढ़ाने के अवसर रहेंगे. विविध विषयों में अतिसंवेदनशीलता से बचें. भावनात्मक मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. संघर्ष की स्थिति में बनी रह सकती है. स्तरहीन लोगों और बातों को गंभीरता से लेने से बचें. कामकाजी दबाव से प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है. व्यापार में बिना भूलचूक के आगे बढ़ने का प्रयास रखें. कार्यगति प्रभावित रह सकती है.
लकी नंबर – 5, 6, 7 कलर – फिरोजी
तुला राशि का राशिफल
तुला राशि आज आप अनुभव और कौशल से अपने और करीबियों के अधिकारों के संरक्षण में सफल रहेंगे. सभी क्षेत्रों उच्चस्थिति बनाए रखेंगे. अपनों के लिए शुभ सूचनाओं को बढ़ावा देंगे. कामकाजी संबंधों को मजबूत बनाए रहेंगे. श्रेष्ठजनों से मधुर संबंध रखेंगे. पेशेवरों को प्रभावित करेंगे. आर्थिक विषयों में तेजी आएगी. कारोबारी विषय अनुकूल रहेंगे. कार्य व्यापार में प्रभावशीलता बनी रहेगी. आर्थिक वाणिज्यिक लाभ की स्थिति बनाए रखेंगे. शासन प्रशासन के मामलों में ढिलाई व लापरवाही नहीं दिखाएंगे. आत्मविश्वास ऊंचा बना रहेगा. उद्योग वाणिज्य से संबंधी अवरोध अड़चनें दूर करने में सफल रहेंगे. साहस पराक्रम के साथ आगे बढ़ेंगे.
लकी नंबर – 5, 6, 7, 8 कलर – पर्ल व्हाइट
वृश्चिक राशि का राशिफल
वृश्चिक राशि आज आप व्यक्तिगत योग्यताओं के साथ व्यवस्था के बेहतर संपादन में सफल रहेंगे. कठिनतर कार्यों को भी सहजता से करने का प्रयास बनाए रखेंगे. कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का भाव बना रहेगा. विविध कार्यों में उचित गति बनाए रखेंगे. वरिष्ठ जनों का विश्वास बनाए रखेंगे. विविध मामलों में संवार बनाए रखेंगे. जिम्मेदार और अधिकारी वर्ग से भेंट होगी. प्रबंधकीय प्रयासों में सक्रियता और निरंतरता रखेंगे. आर्थिक लाभ बेहतर बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में आवश्यक कार्यों में गति आएगी. अधिकारियों की बातों का सम्मान करेंगे. शक्ति प्रदर्शन में आगे बने रहेंगे. कला कौशल और योग्यता से सब कार्य सहजता से कर पाएंगे.
लकी नंबर – 3, 6, 7, 9 कलर – रक्तवर्ण
धनु राशि का राशिफल
धनु राशि आज आप ऊर्जा उत्साह और आनंद से भरे रहेंगे. बड़ों का साथ समर्थन श्रेष्ठ प्रयासों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगा. प्रकृति से जुड़ाव बनाए रखेंगे. आत्मविश्वास और सक्रियता से योजनाओं को बेहतर ढंग से निभाएंगे. अपनी तेजी से सभी को प्रभावित करेंगे. अपनों का साथ समर्थन और सुख सौख्य बढ़ाएंगे. हर्ष आनंद से भरे रहेंगे. विविध प्रयास संवारेंगे. रणनीतिक समझ बढ़ाएंगे. करियर कारोबार में स्थिति अनुकूल रहेगी. तात्कालिक स्थिति से बेहतर न्याय कर पाएंगे. आधुनिक संभावनाओं पर बल देंगे. भविष्य की योजनाओं के अनुरूप गति बनाए रखेंगे. नवसंभावनाओं पर फोकस बना रहेगा. भाग्य पर भरोसा बढ़ा रहेगा.
लकी नंबर – 3, 6, 8, 9 कलर – ऐप्पल रेड
मकर राशि का राशिफल
मकर राशि आज आप अधिकतर कार्यों में निरंतरता बनाए रखने में सफल रहेंगे. लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दबाव रहेगा. विभिन्न मामलों में गरिमा गोपनीयता पर जोर रहेगा. व्यर्थ बयानबाजी से बचेंगे. कामकाज में सहजता बनी रहेगी. दैनिक गतिविधियों को व्यवस्थित रखें. खानपान पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. मौसमी सावधानियों को अनदेखा न करें. भ्रम व भटकाव से बचने का प्रयास रखें. रुटीन कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाने का प्रयास होगा. अन्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. व्यवस्था की खामियों को नजरअंदाज नहीं करें. प्रदर्शन बेहतर बनाए रखें. सहजता सतर्कता से कदम बढ़ाएं. सीख सलाह और समर्थन बनाए रखें.
लकी नंबर –2, 5, 6, 8, 9 कलर – नीला
कुंभ राशि का राशिफल
कुंभ राशि आज आप इच्छाओं को पूरा करने के प्रयासों में सफल रहेंगे. उपलब्धियों पर फोकस बढ़ाएंगे. आसपास के लोगों के सहयोग समर्थन से उत्साहित रहेंगे. कार्य कुशलता पर जोर रहेगा. सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास होगा. स्वजनों की खुशी बढ़ाएंगे. भव्य आयोजनों से जुड़ेंगे. कार्य व्यापार में स्पष्टता लाएंग. साझेदारी और सहकारिता का भाव बना रहेगा. नवीन प्रयासों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. कार्य ऊर्जा बेहतर बनी रहेगी. पहल पराक्रम और मनोबल से काम लेंगे. आकर्षक वातावरण बना रहेगा. अपेक्षित लाभ की संभावनाएं बल पाएंगी. पेशेवर अंदाज से सबको प्रभावित करेंगे. प्रभावशाली लोगों से भेंट मुलाकात होगी.
लकी नंबर – 3, 5, 6, 8 कलर – वॉइलेट
मीन राशि का राशिफल
मीन राशि आज आप अन्य की मदद को तत्पर रहेंगे. करीबियों के साथ सहकारिता और सहयोग की भावना से कार्य करेंगे. व्यापार में सकारात्मक प्रदर्शन बनाए रखेंगे. सौदों समझौतों में धैर्य दिखाएंगे. आत्मनियंत्रण बनाए रखें. सहयोगियों की मदद से हित साधेंगे. वाणिज्यिक सावधानी बरतेंगे. ठगों व धूर्तां के संपर्क से बचें. विपक्षियों के दबाव में न आएं. आर्थिक पक्ष पर नियंत्रण बनाए रखें. लगन परिश्रम से व्यवसायिक मामले पक्ष में बनाए रहेंगे. जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास होगा. ढिलाई लापरवाही से बचेंगे. आसपास कमतर लोगों का इकट्ठा न होने दें. वाणिज्यिक कार्यों मे स्तरीय प्रदर्शन बनाए रहें. लेनदेन में सजगता बढ़ाएं.
लकी नंबर – 3, 6, 7, 9 कलर – ऑरेंज
