Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

झुंझुनूं : संत अखण्डानन्द गिरी का षोडशी कार्यक्रम सम्पन्न

झुंझुनूं। रिपोर्ट टाइम्स
तोगड़ा कलां में ओम शक्ति ओम आश्रम में सन्त अखण्डानन्द गिरी जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर षोडशी कार्यक्रम किया गया। ब्राह्मण हिन्द महा गठबन्धन बह्म के प्रदेश सयोजक महेश बसावतिया ने बताया सबसे पहले भू समाधि को गाय के गोबर व गंगाजल से लेपन कर भगवा वस्त्र ओढ़ाकर समाधि को गुलाब के फूलों से सजाकर सभी सन्तों ने धूप दीप जोत लेकर भोग प्रसाद लगाया व आये हुए सभी भक्तों ने भोग लगाकर आरती की व जयकारे लगाये।

16 सन्यासी महात्माओं को 16 नग वस्तु देकर भोजन भण्डारा किया गया। उसके बाद अन्य सन्तों व भक्तों ने प्रसाद प्राप्त किया। मन्त्रोचार के साथ सर्वदर्शन अखाड़ा के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज ने भण्डारे की रस्म आये हुऐ सभी सन्तो के साथ मिलकर शुरू कि सन्त चेतननाथ महाराज, सन्त आनन्द गिरी महाराज के सानिध्य में षोड़सी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भण्डारे में उपस्थित सन्त आकाशगिरी, महेन्द्रदास गुढ़ा, श्यामदास, बालकनाथ ठेलासर, नन्दकिशोर, रघुवीरदास, तोफान पुरी फोगा, सन्तोषपुरी फोगा, महादेवगिरी, सत्यपुरी महाराज फोगा, राजेशगिरी मावण्डा कलां, परमेश्वरीगिरी खेतड़ी, देवपुरी फोगा, महेन्द्रदास नवलगढ़, गणेशनाथ मुकुन्दगढ़, भागवतगिरी बदनगढ़ हरियाणा, महेन्द्रगिरी खेतड़ी पहाड़ी के केशवदास कैराली धाम एवं परिवारजन बुद्धकरण शर्मा, प्रदीप शर्मा, विनोद, शंकर शर्मा मौजूद रहे।

Related posts

बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस विधायकों के गले में लगा देने चाहिए कैमरे’

Report Times

Panchak 2022: मार्च माह के अंत में लग रहे हैं पंचक, बिल्कुल भी न करें ये काम

Report Times

हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का होगा अब नया नाम, DMRC ने लिया बड़ा फैसला

Report Times

Leave a Comment