Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : मंड्रेला मोड़ पर सड़कों का होगा नवीनीकरण

चिड़ावा। संजय दाधीच

मंड्रेला मोड़ पर काफी दिनों से जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए गणमान्य लोगों द्वारा बार-बार ज्ञापन देने व अवगत करवाने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से दो सड़कों के नवीनीकरण की स्वीकृत जारी की गई है। जिसके टेंडर कर दिए गए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अर्जुन सिंह ने बताया कि मंड्रेला मोड़ से राजकीय अडूकिया माध्यमिक विद्यालय तक डिवाइडर की जगह छोड़कर दोनों तरफ सीमेंटेड सड़क बनाई जाएगी। जिसकी चौड़ाई 18-18 फीट रहेगी। इसके लिए 1 करोड़ 70 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार मंड्रेला मोड से मंड्रेला बाईपास चौराहे की ओर सीमेंटेड सड़क बनाई जाएगी जिसके लिए 70 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए समाजसेवी शीशराम हलवाई, शिक्षक नेता द्वारका प्रसाद शर्मा, पूर्व सरपंच सुभाष झाझड़िया, शिक्षक नेता ओमप्रकाश ओला, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रभान बिजारणिया आदि लोगों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दो माह पूर्व ज्ञापन देकर समस्या से अवगत करवाया था। इस पर विभाग ने समस्या का समाधान करते हुए लगभग 2 करोड़ 40 लाख के बजट की स्वीकृति जारी की है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि अगले सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Related posts

कब रखा जाएगा फाल्गुन मास का पहला प्रदोष व्रत? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Report Times

पहलगाम का बदला लेने के बाद पीएम मोदी का पहला बयान-जैसी तैयारी थी सेना ने वैसा ही किया

Report Times

Happy Birthday Ajay Devgn: जानें आखिर क्यों काजोल के पिता ने अजय देवगन से शादी करने से पहले 4 दिनों तक नहीं की थी बेटी से बात

Report Times

Leave a Comment