Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

चिड़ावा : राजस्थान क्रीडा परिषद अध्यक्ष पूनियां का किया अभिनन्दन

चिड़ावा। डॉ. राजेन्द्र लमोरिया
राजस्थान क्रीडा परिषद की नवनियुक्त अध्यक्ष और सादुलपुर से विधायक कृष्णा पूनियां और उनके पति द्रोणाचार्य अवार्डी वीरेंद्र पूनियां का शहर की स्टेशन रोड पर अभिनन्दन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायकों के माध्यम से मेरे पास जो भी सुझाव आएंगे। उन सब पर जल्द से जल्द अमल कर धरातल पर काम करके दिखाउंगी। राज्य को देश में खेलों के मामले में टॉप फाइव में लाना उनका लक्ष्य रहेगा। स्टेशन रोड पर नवीन मार्बल्स पर पीटीआई जयसिंह धनखड़ के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रिकल व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र धनखड़, रामजीलाल धनखड़, रतनवीर धनखड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने शहर की पीडब्ल्यूडी के अधीन वाली मुख्य सड़कों को बनवाने में सहयोग की अपील भी की। पूनियां वहां से अपने गृह क्षेत्र सादुलपुर के लिए रवाना हो गई।

Related posts

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, RPSC के सदस्यों की संख्या बढ़ाई, अब होंगे 10 सदस्य

Report Times

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संभाला पदभार, बोले-विकसित भारत बनाने में करेंगे पूरा सहयोग

Report Times

राजस्थान: खेत में फसल कटाई के लिए गए पति-पत्नी की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत

Report Times

Leave a Comment