Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा नगरपालिका की ओर से चिड़ावा विद्या निकेतन स्कूल में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

चिड़ावा। संजय दाधीच

स्वच्छता को लेकर बच्चों की रचनात्मकता पोस्टरों पर चित्रों के माध्यम से नजर आई। बच्चों ने चित्रों में स्वच्छ भारत की बुलंद तस्वीर केनवास पर प्रदर्शित की। जिन्हें देखते हुए अतिथियों ने भी दांतों तले अंगुली दबा ली।
मौका था नगरपालिका चिड़ावा की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता विषयक चित्रकला व जिंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में 45 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, जेईएन नवीन सैनी, पार्षद निखिल चौधरी, पार्षद अंजू महमिया, पूजा हिम्मतरामका, पारुल, राजकुमारी शर्मा, आशुतोष पारीक आदि ने चित्रों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की कलाकारी की जमकर बड़ाई की। पालिकाध्यक्ष सैनी ने स्वच्छता को लेकर बच्चों की उकेरी गई तस्वीरों को लेकर कहा कि बच्चे काफी जागरूक हैं। तस्वीरों के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छता अपनाने को लेकर काफी सुझाव भी दिए हैं। अच्छे सुझावों को अपनाया जाएगा। जेईएन नवीन सैनी ने बताया कि जल्द ही प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा।

Related posts

पन्ना : पन्ना माझां गांव के पास सड़क हादसा, तीन गम्भीर घायल

Report Times

क्यों इस बार फिर से संसद सत्र छोटा किया गया

Report Times

MLA शंकर सिंह रावत की बेटी की फर्जी नौकरी मामले में SOG करेगी जांच, RPSC ने किया खुलासा

Report Times

Leave a Comment