Report Times
कार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

भीलवाड़ा : सीआई पर लगे महिला को वीडियो कॉल कर हम बिस्तर होने के लिए मजबूर करने के आरोप

CI ने महिला से वीडियो कॉल पर की अश्लील हरकत

महिला बोली: हम बिस्तर के लिए मजबूर किया

बात नहीं मानने पर जेल में डालने की धमकी

भीलवाड़ा। रिपोर्ट टाइम्स

भीलवाड़ा में एक महिला ने पुलिस अधिकारी पर हम बिस्तर होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि सीआई वीडियो कॉल कर उन्हें परेशान कर रहे हैं और हम बिस्तर होने का दबाव बना रहे हैं। इधर, महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाने का है। सुभाष नगर थाना प्रभारी पुष्पा कासोटिया ने बताया कि शनिवार को शहर में रहने वाली एक महिला ने महेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति द्वारा उसके खिलाफ दिसंबर में एक मामला दर्ज करवाया गया था। इसकी जांच महिला अपराध सेल की ओर से की जा रही थी। इसी मामले को लेकर 21 दिसंबर 2021 को महिला सेल में तैनात सीआई महेंद्र सिंह शेखावत जांच करने के लिए घर आए थे। इस दौरान पीड़िता घर में नहीं थी। महेंद्र सिंह अपना मोबाइल नंबर पीड़िता के बेटे को अपने नंबर देकर गया। इसके बाद से सीआई पीड़िता को इस मामले में बचाने के लिए हम बिस्तर होने की डिमांड करता रहा। इसके बाद उस पर दबाव भी बनाया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति ने दिसंबर में दर्ज करवाया था मामला

दरअसल, पीड़िता के पति ने दिसंबर 2021 में पत्नी के खिलाफ ही मामला दर्ज करवाया था। पति का आरोप था कि महिला मारपीट करती है। मामले की जांच महेंद्र सिंह कर रहे थे। इसी को लेकर उस पर सेटलमेंट का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने सेक्सुअल हैरेसमेंट व आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।

Related posts

NSG hub: अयोध्या में NSG हब बनेगा, केंद्र सरकार ने आतंकी खतरे को देखते हुए लिया बड़ा फैसला

Report Times

किसानों को पानी की समस्या : प्रतिनिधि मंडल ने उपराष्ट्रपति की पत्नी को दिया ज्ञापन

Report Times

हार से आहत बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजनीति से ब्रेक लेने का किया ऐलान

Report Times

Leave a Comment