Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा: स्वर्णकार सभा के राजेश सोनी बने अध्यक्ष, कृष्णकांत बने उपाध्यक्ष  

चिड़ावा। संजय दाधीच
चिड़ावा कॉलेज के पीछे स्वर्णकार भवन में सोमवार को श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के चुनाव हुए। चुनाव में राजेश सोनी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर कृष्णकांत निर्वाचित हुए। समाज के वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में परिणाम घोषित किए गए।
समाज के शशिकांत सोनी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राजेश को 116 और दिलीप सोनी को 55 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज सोनी को 46 और कृष्णकांत को 125 वोट मिले।
इससे पहले चुनाव के मतदान के दौरान हल्की नोकझोक हो गई। नरोत्तम सोनी एवं ललित सोनी ने अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध करवाने की बात कही तथा बैलेट पेपर उठा लिये और चलने लगे तभी अन्य लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाने की बात कहीं। इसके बाद उन्होंने बैलेट पेपर वहीं छोड़ दिए।
दरअसल दोनों व्यक्ति समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव निर्विरोध करवाने के पक्ष में थे। वहीं अन्य चुनाव के पक्ष में थे। इसी को लेकर हल्की सी कहासुनी हो गई, उसके बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद मतदान हुआ।

Related posts

48 घंटे-4 ऑपरेशन… 5 आतंकी ढेर-एक अरेस्ट, सुरक्षाबलों को ऐसे मिली कामयाबी

Report Times

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने शहीद सैनिकों के परिवारों को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देने का किया ऐलान

Report Times

भरतपुर में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने खाया जहर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment