Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशल

अब WhatsApp Status छिपाना होगा और भी आसान, आ रहा नया फीचर, दिखी झलक

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) का स्टेटस फीचर (Whatsapp status) काफी पॉपुलर है कुछ वर्षों पहले लाया गया यह फीचर इंस्टाग्राम की स्टोरीज की तरह कार्य करता है, जो 24 घंटे के बाद गायब हो जाती है व्हाट्सएप अपने यूजर्स की प्राइवेसी का भी खास ख्याल रखता है यही वजह है कि कंपनी अब स्टेटस के प्राइवेसी फीचर में कुछ परिवर्तन करने जा रही है

WABetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप स्टेटस के लिए जल्द ही आपको एक नया प्राइवेसी शॉर्टकट मिलने जा रहा है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने गूगल प्ले बीटा कार्यक्रम के जरिए नया अपडेट जारी किया है हालांकि वैसे इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है, जो जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है

क्या होगा नए अपडेट में खास
दरअसल, नए प्राइवेसी शॉर्टकट के जरिए आप तय कर पाएंगे कि कौन आपका स्टेटस देख सकते हैं और कौन नहीं आपको स्टेटस की प्राइवेसी सेट करने की सुविधा अभी भी मिलती है हालांकि इसके लिए आपको सेटिंग्स के भीतर जाकर परिवर्तन करने होते हैं नया फीचर आ जाने के बाद बार-बार सेटिंग्स में जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और स्टेटस डालते समय ही आपको यह शॉर्टकट मिल जाएगा

आपको तीन विकल्प My Contact, My Contact except और Only share with मिलते हैं My Contact को सिलेक्ट करने पर आपका स्टेटस आपके सभी कॉन्टैक्ट को दिखाई देता है My Contact except में सेट किए गए कॉन्टैक्ट के अलावा आपका स्टेटस बाकी लोगों को दिखेगा वहीं, Only share with में आप तय कर सकते हैं कि किन चुनिंदा लोगों को आपका स्टेटस दिखे

Related posts

RPSC तक पहुंची जांच की आंच, सेकेंड ग्रेड पेपर लीक में आयोग सदस्य बाबूलाल कटारा समेत 3 गिरफ्तार

Report Times

जम्मू-कश्मीर के राजौरी-कुपवाड़ा में 3 जगह एनकाउंटर, 3 आतंकियों को किया ढेर

Report Times

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से निधन, इंस्टा पोस्ट के बाद मैंनेजर ने किया कंफर्म

Report Times

Leave a Comment