Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशहादसा

बस अनयंत्रित होकर खंती में पलटी

उत्तराखंड के  सितारगंज से किच्छा की ओर जा रही प्राइवेट बस वीरेंद्रनगर मोड़ में खंती में पलट गयी। बस के पलटते ही चीख-पुकार शुरू हो गयी। घटना के बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गये। सोमवार को सुबह खटीमा-किच्छा मार्ग में चलने वाली बस सितारगंज से सवारियां भरकर किच्छा की ओर रवाना हुई।

यात्रियों के अनुसार, बहुत तेज स्पीड से चल रही बस वीरेंद्रनगर मोड़ पर अनयंत्रित होकर खंती में पलट गयी। बस पूरी भरी हुई थी। बस में सवार यात्रियों के अनुसार 10 से अधिक सवारियां खड़ी थी। कुल 45 से 50 सवारियां थी। सभी यात्री चोटिल हो गये। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू, एसएसआई योगेश कुमार, 112 का पुलिस वाहन मौके पर पहुंच गये।

सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। जिनमें 12 घायलों को 108 के दो वाहनों व पुलिस के वाहन से अस्पताल लाया गया। जबकि अन्य चोटिल सवारियों के परिजन निजी अस्पतालों में ले गये। कम चोटिल सवारियां दूसरे वाहनों से गंतव्य स्थानों को चले गये। सीएचसी में डॉ अभिलाषा पाण्डे व डॉ संदीप कौर, फार्मसिस्ट केएन गोस्वामी समेत स्वास्थ्य कर्मियों के उपचार किया।

Related posts

करौली : तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से मकान ढहा, लाखों का नुकसान, जनहानि टली

Report Times

जयपुर हेरिटेज की मेयर मुनेश को सरकार ने सस्पेंड किया: रिश्वतकांड में सामने आई थी भूमिका, 13 महीने में तीसरी बार निलंबित हुईं

Report Times

देश में जगाई आत्मनिर्भरता-आत्मविश्वास की लहर, PM मोदी ने एमएस स्वामीनाथन को यूं किया याद

Report Times

Leave a Comment