Report Times
latestOtherकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशलहादसा

करौली : तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से मकान ढहा, लाखों का नुकसान, जनहानि टली

REPORT TIMES : राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा क्षेत्र के चौड़ागांव गांव में शनिवार रात तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई. तूफानी हवाओं और बिजली गिरने से एक गरीब परिवार का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार टिन शेड के नीचे बैठकर खाना खा रहा था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घरेलू सामान पूरी तरह तबाह हो गया और लाखों का नुकसान हुआ है.

यह सामान मलबे के नीचे दबा

ग्राम पंचायत चौड़ागांव निवासी रामसहाय धोबी पुत्र घिस्या धोबी का दो कमरों का कच्चा मकान तेज आंधी और बिजली गिरने से पूरी तरह ढह गया. परिवार ने बताया कि अचानक तेज हवा चलने लगी और आसमान में जोरदार गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी. कुछ ही पलों में पूरा मकान गिर गया. इस हादसे में टीवी, बिस्तर, अनाज, कपड़े सहित सारा सामान मलबे में दब गया. यह संयोग ही था कि पूरा परिवार घर के बाहर टिन शेड में बैठकर खाना खा रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

पटवारी ने मौके पर जाकर लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही पटवारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया. ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तुरंत आर्थिक मदद की मांग की है, ताकि वह फिर से अपना आशियाना खड़ा कर सकें. मकान गिरने के बाद से परिवार खुले में रातें गुजारने को मजबूर है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को ऐसे मामलों में त्वरित सहायता पहुंचानी चाहिए.

 

Related posts

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से हाल ही में बढ़ाई गई रेपो रेट के कारण जिलेवासियों पर ब्याज का बोझ बढ़ गया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसका सीधा असर आम कर्जदारों पर पड़ेगा। यानी महंगाई कम करने के लिए बढ़ाई गई रेपो रेट कर्जदारों पर बोझ बन गई। आरबीआई के इस फैसले के बाद, देश के सभी बैंक ब्याज दर में 0.40 प्रतिशत की वृद्धि भी लागू करते हैं तो जिलेवासियों पर औसतन महीने का 29.30 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। यानी सालाना 351.60 करोड़ ज्यादा चुकाने होंगे। कोरोना में देश की अर्थव्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने के लिए मई 2020 में रेपो रेट कम कर 4% की गई थी। इसके परिणामस्वरूप इन 2 वर्षों में देश में कुल 1146201 करोड़ के लोन की वृद्धि हुई। अब कोरोना के बाद आमजन को महंगाई से निजात दिलाने के लिए आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव किया है। हर 2 माह में मौद्रिक नीति बनाई जाती है। मौद्रिक नीति में आरबीआई द्वारा देश में पैसे के सर्कुलेशन व लोन के मध्य तालमेल बनाया जाता है तथा महंगाई को नियंत्रित किया जाता है।

Report Times

लोहिया स्कूल में डिजिटल लिट्रेसी पर कार्यशाला सम्पन्न

Report Times

चिड़ावा। गौर ए गणगौर माता खोल किवाड़ी : होलिका की राख से गणगौर पूजन शुरू

Report Times

Leave a Comment