Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानहैल्थ

चिड़ावा : डीएसएम अस्पताल में हुआ घुटनों का सफल प्रत्यारोपण

चिड़ावा। संजय दाधीच

चिड़ावा शहर को पहला ब्लड बैंक देने वाले डीएसएम अस्पताल ने घुटनों का सफल प्रत्यारोपण करके चिड़ावा और आस-पास के गाँवों की एक बहुत बड़ी समस्या का समाधान कर दिया है।

अस्पताल निर्देशक डॉ. देवेन्द्र चाहर ने बताया की उनके द्वारा एक साथ तीन लोगों में घुटना प्रत्यारोपण के सफल आपरेशन किए गए हैं। चिकित्सा सुविधाओं की दृष्टि में चिड़ावा क्षेत्र में यह पहली बड़ी कामयाबी है।

क्षेत्रवासियों को इस तरह के जटिल ऑपरेशनों के लिए बड़े शहरों में जाना पड़ता था लेकिन अब घुटना एवं कुल्हा प्रत्यारोपण के सफल ऑपरेशन आपके चिड़ावा शहर के दलीप सिंह मेमोरियल अस्पताल में आसानी से होने लगे हैं।

वरिष्ठ हड्डी एवम जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. चाहर ने बताया की तीनों महिला मरीजों के उक्त ऑपरेशन सरकारी योजना आरजीएचएस एवं चिरंजीवी योजना के अंतर्गत किये गए हैं। जिसके अंतर्गत ऑपरेशन से लेकर मरीजों को दवाईयां तक निःशुल्क दी गई है।

जिसमें अरड़ावता निवासी रोशन देवी, लोटिया निवासी धापा देवी व अड़ूका निवासी रामप्यारी देवी शामिल हैं। जटिल ऑपरेशन के चिड़ावा में ही सफलतापूर्वक होने के बाद सभी मरीजों व उनके परिजनों में खुशी की लहर देखने को मिली।

महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवा चाहर ने बताया की डीएसएम अस्पताल में सभी कैशलेस सुविधाएं तथा ब्लड बैंक होने की वजह से मरीजों को सारी सुविधाएँ एक साथ एक ही छत के नीचे मिल जाती है।

इस घुटना एवं कुल्हा प्रत्यारोपण ऑपरेशन में डॉक्टर देवेन्द्र चाहर का साथ डॉक्टर पाल, डॉक्टर नरेश एवं अस्पताल के सहयोगी स्टाफ पवन,रवि, पवन नूनिया,नवीन व मंजू ने दिया।

Related posts

वसीम अकरम ने अपने ही खिलाड़ियों की बंदर से की तुलना

Report Times

नवलगढ़ में बेनीवाल और खेतड़ी में देगड़ा होंगे सीआई

Report Times

चिड़ावा : वटवृक्ष के नीचे विराजे हैं यहां महादेव

Report Times

Leave a Comment