Report Times
Otherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

EVM को लेकर प्रदेशभर में हंगामा मचा

UP में चुनाव के नतीजों से पहले EVM को लेकर प्रदेशभर में हंगामा मचा हुआ है। कौशांबी में बुधवार दोपहर मतगणना स्थल पर जा रहे DM सुजीत कुमार की गाड़ी को सपा कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। सपा कार्यकर्ताओं ने DM की गाड़ी को खंगाला। करीब 20 मिनट तक चेकिंग के बाद गाड़ी को अंदर जाने दिया।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं के गुस्से को देखते हुए DM चुपचाप गाड़ी में बैठे रहे। उधर, वाराणसी में मंगलवार को स्ट्रांग रूम के बाहर गाड़ी में EVM मिलने के मामले में EVM प्रभारी ADM नलिनीकांत सिंह को काउंटिंग से जुड़े काम से हटा दिया गया है। इससे पहले, सोनभद्र के SDM रमेश कुमार को भी हटा दिया गया है। उनकी गाड़ी में बैलेट पेपर मिलने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था।

उधर, मुरादाबाद में करीब 1500 से ज्यादा खाली बैलेट पेपर मिले। इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। उन्नाव में मतगणना स्थल के पास सुबह सपा नेताओं ने लेखपाल को पकड़ लिया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लेखपाल EVM सील करने का सामान ले जा रहा था।

Related posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राज्यसभा में हंगामा, पीएम मोदी ने की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक

Report Times

लोहिया पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस 

Report Times

IPL Auction 2022: इन दिग्गज खिलाड़ियों को नहीं मिली ज्यादा रकम

Report Times

Leave a Comment