Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमौैसमराजस्थान

बांसवाड़ा में बुधवार रात तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

बांसवाड़ा में बुधवार रात मौसम ने करवट ली। यहां मध्यप्रदेश सीमा से सटे छोटी सरवन में अचानक से तेज बारिश के साथ ओले गिरे। ओलावृष्टि का ये दौर करीब 40 मिनट तक चला। करीब 50 ग्राम वजनी ओलों से यहां से बहुत से इलाकों में जमीन पर सफेद चादर बिछ गई। ओले देखने के पहले अनुभव से व्याकुल छोटी सरवन गवर्नमेंट सीनियर स्कूल के स्टूडेंट्स क्लास छोड़कर बाहर आ गए। उन्होंने आकाश से गिरते ओलों का पहली बार अनुभव लिया। इसके बाद यहां बच्चों के बीच ओलों के बर्फीले टुकड़े बीनने की होड़ लग गई। बच्चे दौड़कर समूह में ओले बटोरने लगे। देखादेखी स्कूल के सभी बच्चे क्लासों से बाहर आ गए। बारिश के दौर ने भी लोगों को खूब परेशान किया।

Related posts

हिमाचल में भाजपा की पहली लिस्ट, सबसे बड़े मंत्री का नाम ही गायब; कुछ और को भी झटका

Report Times

चिड़ावा की लोहिया स्कूल वाणिज्य परिणाम में टॉप पर

Report Times

क्या देश में सिर्फ 15 रुपए प्रति लीटर मिलेगा पेट्रोल? खुश करने वाला है नितिन गडकरी का बयान

Report Times

Leave a Comment