Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशलहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भाजपा की पहली लिस्ट, सबसे बड़े मंत्री का नाम ही गायब; कुछ और को भी झटका

REPORT TIMES

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें कई हैरान करने वाले फेरबदल सामने आए हैं। सबसे बड़ा फेरबदल मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी में देखने को मिला है। पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर से विधायक और जयराम ठाकुर के सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र ठाकुर का नाम सूची से गायब है। धर्मपुर सीट से इस बार महेंद्र ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान में होंगे।

वहीं, भाजपा की तरफ से पहली सूची में दूसरा सबसे बड़ा फेरबदल नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में किया गया है। वहां से मौजूदा विधायक और जयराम ठाकुर सरकार में मंत्री रहे राकेश पठानिया का चुनावी हल्का बदला गया है। उन्हें नूरपुर के बजाय इस बार फतेहपुर से चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र नूरपुर से इस बार रणबीर सिंह निक्का पर भाजपा ने दांव खेला है।

रणवीर सिंह निक्का भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर में पूर्व में महामंत्री की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। पार्टी में लगातार हो रही अनदेखी के चलते इस बार निक्का ने आजाद चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। करीब 15 दिन पहले शुरू किया जनसंपर्क अभियान में उन्होंने नूरपुर की जनता के एक बड़े वर्ग को अपने साथ जोड़ लिया था। खासकर युवा वर्ग ने पठानिया और महाजन का साथ छोड़कर निक्का का दामन थाम लिया था।

इससे पहले मंगलवार रात को जारी सूची में कांग्रेस ने पूर्व विधायक अजय महाजन को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का भी निर्वाचन क्षेत्र बदला गया है। उन्हें अब शिमला के बजाय कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Related posts

परमहंस स्कूल में लगाया शिविर, 125 ने किया रक्तदान

Report Times

गहलोत-पायलट की ‘नई-नई’ दोस्ती में फिर दरार, मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बर्खास्त

Report Times

नहर के पास बिखरे शव, पलटी ट्रेन से जान बचाकर भागते लोग… पाकिस्तान ट्रेन हादसे के बाद दिखा ये खौफनाक मंजर

Report Times

Leave a Comment