Report Times
Otherचिड़ावाज्यश्रीश्यामझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानस्पेशल

चिड़ावा।होली के रंग सांवरिया के संग कार्यक्रम का आयोजन

संजय दाधीच चिड़ावा।
चिड़ावा शहर की अग्रवाल जन कल्याण समिति की ओर से धुलण्डी के मौके पर होली के रंग सांवरिया के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शेखावाटी की प्रसिद्ध स्वांग परम्परा भी निभाई गई। चंग की थाप और बांसुरी पर सुरीली धमाल पर महिला रूप धारण कर आए कलाकारों ने जमकर लोगों का मनोरंजन किया। कलाकारों के मेकअप और नृत्य ने सभी को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। वहीं रंग बिरंगे बालों की बिग और साफों को लगाकर लोगों ने होली पर स्वांग परम्परा को बखूबी निभाया। इधर संस्थान अध्यक्ष दामोदर हिम्मतरामका को घोड़ी पर बैठाकर बारात भी निकाली गई। समाज के कार्यक्रम में काफी समाजों के लोगों ने हिस्सा लिया और गुलाल लगाकर पर्व की खुशी मनाई। इसके बाद गैर जुलूस निकाला गया जो अग्रसेन धाम से शुरू होकर कल्याणराय मन्दिर के परिक्रमा कर विसर्जित हुआ। आयोजन में गजानन्द मित्र मंडल की ओर से धमाल व हास्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Related posts

‘दिल्ली पुलिस में 350 करोड़ का घोटाला’, प्रधानमंत्री जी क्या इसकी जांच होगी? केजरीवाल का PM मोदी पर निशाना

Report Times

गुरुग्राम में आयोजित हुई शूटिंग चैंपियनशिप में शूटरों ने पांच स्वर्ण, कुल 12 पदक जीते

Report Times

IPL 2024: ‘मुझे किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है’, जानें जीत बाद गायकवाड़ ने ऐसा क्यों कहा

Report Times

Leave a Comment