Report Times
टॉप न्यूज़ताजा खबरें

IPL 2024: ‘मुझे किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है’, जानें जीत बाद गायकवाड़ ने ऐसा क्यों कहा

Reporttimes.in

IPL 2024 में सोमवार को चेन्नई और कोलकाता के बीच के शानदार मुकाबला खेला गया. मुकाबले में चेन्नई ने सात विकेट से जीत दर्ज की. चेन्नई ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चेन्नई के गेंदबाज के सामने टिक ना सके. टीम ने 20 ओवर में अपने नौ बल्लेबाजों को खोकर 137 रह ही बना सकी. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम के तरफ से कप्तान रुतुराज ने नाबाद अर्धशतक जड़ा. वहीं रुतुराज ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर जीत का चौका भी लगाया. मैच के बाद रुतुराज काफी भावुक भी देखें, उन्होंने मैच के बाद सभी के सामने अपनी बात खुलकर रखी. मैच और अपनी कप्तानी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘टीम के लिए अहम फैसले लेने में महेंद्र सिंह धोनी और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग की मौजूदगी के कारण उनका काम आसान हो जाता है.’

कोलकाता के खिलाफ सात विकेट से मैच जीतने के बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘इस टीम में मुझे वास्तव में किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है. हर कोई बहुत उत्साहित है, माही भाई (MS Dhoni) और फ्लेमिंग अभी भी अहम फैसलों को लेने के लिए मौजूद हैं. अपनी सीजन की पहली फिफ्टी जड़ने के बाद रुतुराज थोड़े भावुक दिखे.’ उन्होंने पहले की बात को याद करते हुए कहा, ‘मुझे पुरानी बातें याद आ गई. आईपीएल में जब मैंने अपना पहला अर्धशतक जड़ा था तब भी माही भाई मेरे साथ मैच समाप्त करने के लिए मौजूद थे.

Related posts

इलाज से बेहतर है बचाव, त्रिस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाइए लाभ, खुद पर दीजिये ज्यादा ध्यान

Report Times

अयोध्या और काशी के बाद मथुरा… योगी ने उठाई आवाज, बीजेपी बिछा रही नई बिसात?

Report Times

गर्लफ्रेंड की हत्या कर बॉयफ्रेंड ने होटल में की आत्महत्या

Report Times

Leave a Comment