Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजस्थान

चिड़ावा।होली का हुड़दंग, बंधुओं संग : ब्रह्म चैतन्य संस्थान के कार्यक्रम में खूब बरसा रंग

संजय दाधीच

चिड़ावा। उड़ती अबीर- गुलाल और धमाल, राजस्थानी और बॉलीवुड गीतों पर थिरकते लोग। ये दृश्य है चिड़ावा शहर के विद्यानिकेतन स्कूल के पास स्थित परशुराम भवन का, जहां विप्र समाज के अग्रणी संस्थान ब्रह्म चैतन्य संस्थान की ओर से होली का हुड़दंग, बंधुओं संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ना केवल ब्राह्मण समाज बल्कि सभी समाजों के लोगों ने शिरकत करते हुए एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष राजन सहल ने सभी का स्वागत किया और त्यौहार की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सन्तोष अरड़ावतिया, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, निरंजनलाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुशील पदमपुरिया, महेश शर्मा धन्ना, संजय दाधीच, प्रदीप पुजारी, राधेश्याम सुखाड़िया, हीरालाल पुजारी, अनिल लांबीवाला, सुभाष व्यास, केदार शर्मा, कमलकांत पुजारी, गोपाल निर्मल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर विनोद लक्खा एंड पार्टी की ओर से धमाल प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने को मजबूर कर दिया।

 

Related posts

डोटासरा ने किया इस्तीफे का ऐलान, कहा- संवैधानिक व्यक्ति… पक्षपातपूर्ण हों तो लोकतंत्र के लिए घातक’

Report Times

सेंट्रल बैंक ऑफ पाकिस्तान ने ईंधन बचाने के लिए अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया है।

Report Times

कवर्धा में धार्मिक झंडा नहीं हटाने पर बवाल, भड़के लोगों के हमले में 16 पुलिसकर्मी घायल

Report Times

Leave a Comment