Report Times
Otherकर्नाटककार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

हिजाब मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, कर्नाटक हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी छात्राओं की याचिका

नई दिल्ली, एएनआइ। कर्नाटक हाईकोर्ट के स्कूल-कालेजों में हिजाब पर प्रतिबंध के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट के फैसले के बाद कई छात्राओं ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। बता दें कि हाई कोर्ट ने 15 मार्च को अपने फैसले में कहा था कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है और छात्राओं को बिना हिजाब के कक्षाओं में जाना होगा। वहीं हाईकोर्ट के फैसले के बाद कई छात्राओं ने परीक्षा में बैठने से इन्कार किया है।

जजों को धमकी के बाद मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

इस बीच हिजाब पर प्रतिबंध का फैसला सुनाने वाले कर्नाटक हाई कोर्ट के जजों को राज्य सरकार द्वारा वाई श्रेणी की सुरक्षा (Y category security) दे दी गई है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अनुसार यह फैसला उस वीडियो के सामने आने के बाद लिया गया है जिसमें जजों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में जजों को मारने की बात कही गई थी और यह भी कहा गया था कि अगर इनके साथ कुछ गलत होता है तो वो इसके जिम्मेदार नहीं होंगे।

Related posts

2 करोड़ कैश, 100 बीघा जमीन, एक किलो सोना…’ भांजे की शादी में भरा 8 करोड़ का मायरा

Report Times

सालाना 15 हजार करोड़ का कारोबार कर रहा लुधियाना का होजरी हब

Report Times

बिजयनगर में लड़कियों को ब्लैकमेल कर देहशोषण की घटना के विरोध में बाजार बंद

Report Times

Leave a Comment