Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेश

पहाड़ी लड़के का जज्बा देख सब कर रहे सलाम, आर्मी में भर्ती होने के लिए नोएडा की सड़कों पर लगा रहा 10 Km की दौड़, देखें वीडियो

ई दिल्ली, जेएनएन। जब जज्बा हाई हो तो चीजों की कमी भी किसी काम के आड़े नहीं आती है। ऐसा ही एक दृश्य एक वायरल वीडियो में देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही इस वीडियो में एक युवक नोएडा की सड़कों पर बैग लेकर दौड़ता दिखाई दे रहा है। वीडियो को एक फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने बनाया है जिसमें वह युवक लगातार दौड़ता हुआ दिख रहा है। फिल्ममेकर द्वारा पूछे जाने पर युवक बताता है कि वह आर्मी में भर्ती होने के लिए हर रोज ऐसे ही प्रैक्टिस करता है।

जॉब के बाद घर जाते वक्त लगाता है दौड़

बता दें कि इस वीडियो को केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी रिट्वीट किया है। रविवार को फिल्ममेकर द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को उस समय बनाया गया जब वह गाड़ी से गुजर रहे थे और उनकी नजर इस लड़के पर पड़ी जो अपने कंधे पर बैग लिए घर की तरफ दौड़ रहा था।

Related posts

झुंझुनूं : जिले में 18 कॉरोना पॉजिटिव मामले, खेतड़ी में 8 मामले

Report Times

वॉट्सऐप के जरिए फ्रॉड, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ा लिए 6 लाख रुपये

Report Times

बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा का बांग्लादेश के कट्टरपंथियों से कनेक्शन?

Report Times

Leave a Comment