Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजस्थान

होली के बाद अब शीतला पूजन शुरू : घरों में एक दिन पूर्व बने ठंडे पकवानों का लगाया भोग

संजय दधीच

चिड़ावा व आसपास के क्षेत्रों में होली के बाद अब शीतला पूजन शुरू हो गया है। महिलाओं ने पूजन की पूर्व संध्या पर घरों में पकौड़ी, गुलगुला, बाजरे की खिचड़ी, गुड़-चावल का दलिया, सब्जी,पूरी, दही, राबड़ी आदि बनाए और आज शीतला अष्टमी पर शीतला मन्दिर में जाकर पूजन किया। माता शीतला को शीतल जल से स्नान करने के बाद महिलाओं ने ठंडे भोजन का भोग लगाया। इसके बाद शीतला माता की कहानी सुनी और पूजन करने के साथ ही मन्दिर के ऊपर गोबर के बड़कुल्ला की माला भी समर्पित की।

मन्दिर में जागरण 24 को, मेला 25 को-
मन्दिर महंत सीताराम, केशरदेव, रमेशचन्द्र व शशिकांत ने बताया कि मन्दिर परिसर में शीतला अष्टमी के मौके पर 24 मार्च को भजन संध्या होगी। जिसमें रविकांत पुजारी एवं उनकी टीम भजनों की प्रस्तुति देगी। वहीं 25 मार्च को पूरे दिन मेले का आयोजन होगा। मेले को लेकर विशेष बेरिकेड्स लगाकर पूजन व दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारी बांटी गई है।

Related posts

चिड़ावा में वार्ड 7 में आया पॉजिटिव

Report Times

प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक, इन जिलों में पश्चिमी विक्षोभ कराएगा बारिश, अलर्ट जारी

Report Times

‘लोकसभा चुनाव के लिए डीपफेक एक बड़ी समस्या’, बोले केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

Report Times

Leave a Comment