Report Times
Otherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

IPL 2022: पंजाब किंग्स से अलग होने की केएल राहुल ने बताई असली वजह, क्यों छोड़ी टीम

 इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में दो नई टीमों को शामिल किया गया है। लखनऊ सपर जाएंट्स ने केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया है जबकि हार्दिक पांड्या गुजरात लायंस के कप्तान होंगे। हार्दिक को मुंबई इंडियंस की टीम ने रिटेन नहीं किया था जबकि राहुल ने पंजाब किंग्स को खुद को रिलीज करने की गुजारिश की थी। राहुल ने अब खुद ही टीम से खुद को अलग किए जाने के फैसले पर बात की है।

राहुल ने कहा, “मैं उनके साथ चार साल तक रहा और इस टीम के साथ मेरा अनुभव बहुत ही अच्छा था। मैं बस यह देखना चाहता था अगर जो मेरी नई यात्रा शुरू होती है तो फिर मेरे पास और क्या क्या है जो कर सकता हूं। मैं पंजाब की टीम के साथ लंबे वक्त तक जुड़ा रहा। मैं बस यही देखना चाहता था कि क्या मैं कुछ और भी है जो कर सकता हूं।”

पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले राहुल ने टीम से आइपीएल के नए सीजन के लिए होने वाले मेगा आक्शन से पहले खुद को रिलीज करने की गुजारिश की थी। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने राहुल को अपनी टीम का कप्तान बनने के लिए संपर्क किया था। नए सीजन में मेंटोर गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम खेलने उतरेगी।

Related posts

पालिकाध्यक्ष सैनी ने किया सीसी रोड का लोकार्पण

Report Times

गहलोत के जलवे पर पायलट का कटाक्ष ! बोले- पूरे ब्रह्मांड में एक ही जादूगर है…नीली छतरी वाला

Report Times

विश्व योग दिवस को लेकर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट व सनराईज योगा क्लब चिडा़वा ने निकाली जागरूकता रैली

Report Times

Leave a Comment