Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

Weather Updates:दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत के कई इलाके भीषण गर्मी से परेशान, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

reporttimes

दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत के कई इलाके भीषण गर्मी से परेशान हैं। पारा 40 डिग्री सेल्‍सियस के आसपास छू रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आगे भी कुछ दिनों में हालात ऐसे ही रहने वाले हैं। गर्मी ज्‍यादा पड़ने के पीछे बारिश का न होना वजह बताई जा रही है। गर्मी से सबसे बुरा हाल राजस्‍थान का है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्‍थान में तो हालात बहुत ज्‍यादा खराब हैं। ज्‍यादातर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। आगे भी राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मध्‍य और पश्चिम भारत में अभी अगले 4-5 दिनों में यही स्थिति रहने वाली है।  वहीं मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले चार दिन तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

Related posts

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई

Report Times

एमपी के भोपाल में फिर फटा विधायक पांचीलाल का कुर्ता, आदिवासी न्याय यात्रा रोकने पर हंगामा

Report Times

नगरपालिका की बैठक : पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी की अध्यक्षता में महंगाई राहत कैंप को लेकर चर्चा

Report Times

Leave a Comment