Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई

REPORT TIMES 
चिड़ावा। चौधरी चरण सिंह विकास समिति की ओर से चौधरी कॉलोनी स्थित सामुदायिक विकास भवन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई।  रणवीर सिंह थालौर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने व उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों की आवाज बुलंद की। वे जीवन पर्यंत किसानों के हित की बात करते रहे और किसानों के लिए काफी कुछ किया। इस मौके पर मुकेश गढ़वाल,मुख्तार गजराज, आसाराम गजराज,सुरेश, डॉ विजय सिंह, अनिल नेहरा, राजकुमार गजराज, हनुमान पचार, राम सिंह गेट, विनोद गोदारा, विकास कस्वा, डॉ विजेंद्र कुल्हरी, रणवीर सिंह थालोर, सुरेंद्र सिंह राव सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

चालान से बचना है तो निकालो 500, जब कांस्टेबल ने DCP से ही मांग ली रिश्वत

Report Times

राजस्थान शिक्षण संस्थान में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन

Report Times

सूरजगढ़ के प्राचीन निशान के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु, अलग अलग जगह से खाटू रवाना हुए निशान

Report Times

Leave a Comment