Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:अचानक हथियारों के साथ पुलिस जवानों को देख चौंक गए लाेग

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर में गुरुवार शाम 7 बजे अचानक मुख्य रास्तों से हथियारों के साथ पुलिस दस्ता गुजरा तो लोग उन्हें देखकर घबरा से गए। लेकिन जब हकीकत जानी तो सभी सामान्य हो गए। दरअसल शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह की अगुवाई में निकाले गए फ्लैगमार्च डीएसपी सुरेश शर्मा, सीआई अनिल कुमार और पुलिस, डीएसटी व स्पेशल टीम के सदस्य शामिल हुए। फ्लैगमार्च कल्याणराय मंदिर से शुरू हुई।

यहां से तिरंगा स्थल, विवेकानन्द चौक, राजकला कॉम्प्लेक्स, पूनियां कॉम्प्लेक्स के आगे से होते हुए कबूतरखाना बस स्टैंड पहुंचकर फ्लैगमार्च का विसर्जन किया गया। इस दौरान एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि शहर में लोगों में साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे और शांति कायम रहे। इसके लिए लोगों को जागरूक करने और पुलिस से जुड़ाव के उद्देश्य से ये फ्लैगमार्च निकाला गया।

Related posts

लोन दिलाने के बहाने ₹3.17 करोड़ों की ठगी, किशनगढ़ में ‘साइबर डॉन’ सुमित परिहार गिरफ्तार

Report Times

6 या 7 मार्च कब रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत? जानें तिथि और पूजा विधि

Report Times

एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने टॉपर्स के सम्मान में निकाला विजयी जुलूस

Report Times

Leave a Comment