Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानस्पेशल

कल होगी भगवा रैली: आयोजन की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता,झांकियां व अखाड़ा प्रदर्शन रहेंगे आकर्षण का केंद्र

 चिड़ावा। संजय दाधीच

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी सवंत 2079 हिन्दू नव वर्ष पर चिड़ावा के बागर स्थित लक्ष्मी टाकीज के पास कबीर जी का टीला मन्दिर से शाम 4 बजे हिन्दू जागरण मंच की ओर से भगवा रैली व शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक आशीष जांगिड़ ने बताया कि इस वर्ष भी हिन्दू नव वर्ष को धूमधाम से मनाया जाएगा। कबीर जी के टीले से शोभायात्रा शुरू होकर कल्याण प्रभु मन्दिर से विवेकानंद चौक, कबूतर खाना बस स्टैंड होते हुए खेतड़ी रोड़ से सूरजगढ़ रोड़ स्थित चौधरी फार्म हाउस पर शोभायात्रा का समापन होगा।

शोभायात्रा में श्री राम, लक्ष्मण, जानकी की रथ पर झांकी के साथ साथ ,भारत माता की झांकी, अखाड़ा प्रदर्शन , भगवा साफे व गणवेश में मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की टोलियां, विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

हिंदूवादी संगठन, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं भी भगवा रैली में सम्मिलित होगी। शहर के कुछ वार्डों बस्तियों की ओर से भी अलग-अलग झांकियां निकाली जाएगी जो कि बस्ती से होते हुए कबीर जी के टीला मन्दिर में शोभायात्रा में सम्मिलित होंगी।

आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई। जिसमें संदीप शर्मा, मुकेश खंडेलवाल, प्रदीप मान, विकास कस्वां, अशोक शर्मा, प्रशान्त कुमावत, सोनू जोशी, विक्की हर्षवाल, रमेश स्वामी, मनीष धाभाई, रजनीकांत मिश्रा, महेश वर्मा, आशु स्वामी, मनोज स्वामी आदि ने सुझाव दिए और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

Related posts

जींस पहनकर मीटिंग में पहुंचा तहसीलदार, कलेक्टर ने दिखाया रास्ता

Report Times

चिड़ावा में परशुराम जन्मोत्सव पर प्रतिभाएं होंगी सम्मानित, ब्रह्म चेतन्य संस्थान पदाधिकारियों ने बांटे निमंत्रण पत्र

Report Times

पायलट के एक्शन वाली डिमांड पर खाचरियावास की दो टूक, बोले- ‘बयानबाजी से सिर्फ चर्चा होती है’

Report Times

Leave a Comment