Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाज्यश्रीश्यामझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

गायत्री शक्ति पीठ में दीप पूजन का आयोजन:1100 दीपक एक साथ प्रज्वलित हुए, संसार को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का दिया संदेश

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर के परमहंस पं.गणेश नारायण बावलिया बाबा मार्ग स्थित गायत्री शक्ति पीठ में चल रहे पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह के चौथे दिन दीप पूजन का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान गायत्री परिवार के साधकों ने एक साथ 1100 दीपक जलाकर दीप यज्ञ को साकार किया। आयोजन के दौरान जब एक साथ 1100 दीपक प्रज्वलित हुए तो दीपावली जैसा मनोहारी नजारा देखने को मिला। इस दौरान प्रवचन कार्यक्रम में पुष्कर से आए विद्वतजनों ने दीप पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संसार को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का संदेश दीपक देता है। उन्होंने खुशियों को बरकरार रखने के लिए ईश्वरीय पूजन पर बल दिया। इस दौरान गायत्री परिवार के राम निवास सोनी, विद्याधर सोनी, सन्दीप हिम्मतरामका, सत्यनारायण भार्गव, मास्टर सत्यनारायण सैनी, मास्टर चंद्रपाल, गोपीराम सैनी सहित गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे।चिड़ावा

Related posts

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

Report Times

राजस्थान में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, मुख्यमंत्री के पास 8 तो डिप्टी सीएम ने रखे 6 विभाग, जानें किसे क्या मिला

Report Times

विवेकानंद मित्र परिषद ने श्रद्धांजलि : शाम को ध्वज अवतरण के समय दो मिनट मौन धारण कर किया नमन

Report Times

Leave a Comment