Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा:दिनभर में 85 मरीजों की फ्री कैंसर स्क्रीनिंग, हफ्तेभर बाद आएगी सभी की रिपोर्ट

चिड़ावा।संजय दाधीच

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की ओर से चलाए जा रहे मिशन कैंसर कंट्रोल व जागृति अभियान के तहत कैंसर स्क्रीनिंग वैन चिड़ावा पहुंची। चिड़ावा पहुंचने पर टीम के चिकित्सकों और सहयोगी स्टाफ का हिम्मत राम का परिवार के मुखिया और पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडी प्रसाद हिम्मत राम का, प्रदीप-संदीप हिम्मत राम का, श्रवण गुप्ता आदि ने स्वागत किया।

चीनी गोदाम में हिम्मत राम का परिवार की ओर से फ्री कैंप के दौरान 85 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर स्क्रीनिंग करवाई। इसके बाद विभिन्न जांचे भी विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने की। टीम ने बताया कि 85 लोगो में से 5 लोगों में कैंसर के लक्षण नजर आये हैं। पूरे राजस्थान में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से कैंसर स्क्रीनिंग कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में चिड़ावा में ये शिविर लगाया गया।

Related posts

दुनिया में फिर शुरू हुआ डोनाल्ड ट्रंप का दौर, क्या शेयर बाजार तोड़ेगा 40 साल पुराना रिकॉर्ड?

Report Times

परशुराम कुण्ड यात्रा 5 जनवरी को आएगी चिड़ावा, मोटरसाइकिल रैली के साथ शहर में होगा स्वागत

Report Times

राजस्थान में हाई अलर्ट के बाद लिए गए 10 एहतियाती फैसले, यहां देखें लिस्ट

Report Times

Leave a Comment