Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा में अनाज मंडी में लगी आग:दुकानों के पीछे लगी भीषण आग, दो फायर ब्रिगेड़ ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया लपटों पर काबू

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर में स्टेशन के पास स्थित अनाज मंडी में दुकानों के पीछे के हिस्से में खाली पड़ी जगह में घासफूस ने अचानक आग पकड़ ली। इसके बाद तो आग खाली पड़ी जगह में फैलने लगी।

आग के बारे में जानकारी मिलने के बाद मंडी के दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया, जिस पर 10 मिनट बाद चिड़ावा फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग ज्यादा दूरी में फैली होने पर सूरजगढ़ फायर ब्रिगेड को फोन किया गया।

15 मिनट बाद सूरजगढ़ की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय पर आग को काबू कर लिया वरना अगर आग अनाज मंडी की दुकानों की तरफ फैल जाती तो काफी नुकसान हो सकता था, फिलहाल किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

Related posts

मंडावा से BJP ने सांसद को उतारा, कांग्रेस क्या बचा पाएगी यह सीट

Report Times

सीमा अग्रवाल बनी झुंझुनू युवा महिला वैश्य महासम्मेलन की जिलाध्यक्ष

Report Times

चिड़ावा : यहां 80 साल पहले बिंवाल परिवार ने स्थापित कराया शिवालय

Report Times

Leave a Comment