Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट:गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ रहा हीट स्ट्रॉक का खतरा, बीसीएमओ बोले- जांच व दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था

चिड़ावा।संजय दाधीच

भीषण गर्मी के चलते अब हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान से ये खतरा बढ़ रहा है। इसको लेकर चिकित्सा विभाग पहले से ही अलर्ट हो गया है। इसको लेकर एसडीएम संदीप चौधरी ने भी बैठक ली है। बीसीएमओं डॉ संतकुमार जांगिड़ ने बताया कि अगर 10 मरीज किसी क्षेत्र में आते हैं तो वहां पर टीम को भेजा जाएगा।

इससे संबंधित दवा की उपलब्धता को भी सुनिश्चित किया जा चुका है। बीसीएमओ ने बताया कि मानव शरीर का तापमान समान्य अवस्था में 98.6 डिग्री फैरेनहाइट होना चाहिए। जब मनुष्य का तापमान इससे ऊपर जाने लगता है, तब बुखार आता है।

हीट स्ट्रोक होने पर मनुष्य के शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है और आसानी से कम नहीं होता है। अगर किसी व्यक्ति का तापमान 100 डिग्री फैरेनहाइट ऊपर चला जाता है। तापमान कम करने लिए घरेलू उपचार करें, फिर भी तापमान कम नहीं हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Related posts

एबीवीपी ने मनाया महिला दिवस

Report Times

कौन हैं वो महिला जज जिनके एक फैसले से तहव्वुर राणा के भारत आने का रास्ता खुला

Report Times

सेशन कोर्ट से राणा दम्पत्ति को झटका…अदालत ने याचिका ठुकराई

Report Times

Leave a Comment