Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया

चिड़ावा।संजय दाधीच

पंचायत समिति चिड़ावा के सभागार में श्रम विभाग की योजनाओं के अंतर्गत लंबित प्रार्थना पत्रों की जांच के लिए उपखंड अधिकारी द्वारा गठित जांच कमेटी के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता विकास अधिकारी रण सिंह ने की। शुभ शक्ति योजना, प्रसूति सहायता योजना, निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना सहायता योजना के संबंध में जानकारी दी गई। जांच दल में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास अधिकारी, पटवारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों को तथा शहरी क्षेत्र में नगर पालिका के कार्मिक व आशा सहयोगिनी को सम्मिलित किया गया है। जो 1 माह में सभी लंबित आवेदनों की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। विकास अधिकारी की ओर से कार्यशाला में उपस्थित पटवारी, ग्राम विकास अधिकारियों को मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसरण में खाद्य सुरक्षा के लिए आवेदन करने वाले जरूरतमंद के वंचित परिवारों के आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। पात्रता संबंधी मापदण्डों को विस्तारपूर्वक समझाया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी अमीलाल व राजेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।

Related posts

एसडीएम अचानक पहुंचे उप जिला अस्पताल : औचक निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था जांची, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Report Times

राजस्थान में हाई अलर्ट के बीच प्रशासन की अपील, ‘बिना वजह घर से बाहर न निकलें’

Report Times

पायलट के एक्शन वाली डिमांड पर खाचरियावास की दो टूक, बोले- ‘बयानबाजी से सिर्फ चर्चा होती है’

Report Times

Leave a Comment