Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

हनुमान जयंती:चिड़ावा से सालासर के लिए निशान यात्रा रवाना, बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु हुए शामिल

 चिड़ावा।संजय दाधीच

कॉलेज रोड पर चिड़ावा कॉलेज खेल मैदान के पास खटीकान मोहल्ले से आज निशान यात्रा रवाना हुई। निशान यात्रा रवानगी से पहले श्रद्धालुओं ने निशान की विधिवत पूजा की। इसके बाद निशान यात्रा चिड़ावा से सालासर धाम के लिए रवाना हुई।

निशान यात्रा में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम व जय हनुमान जयकारों से इलाका गुंजायमान हो उठा। डीजे पर बज रहे भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए भक्ति में लीन नजर आए। निशान यात्रा चिड़ावा से बगड़, झुंझुनू, मुकुंदगढ़, लक्ष्मणगढ़ होते हुए सालासर पहुंचेगी और हनुमान जयंती पर निशान चढ़ाया जाएगा।

इससे पूर्व गत रात्रि को भजन कीर्तन कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।

Related posts

विश्वराज सिंह मेवाड़ का राजतिलक, चित्तौड़गढ में फिर से जीवंत हो उठा इतिहास

Report Times

छोटे निवेशकों की बल्ले बल्ले, SEBI ने किया ये बड़ा ऐलान.

Report Times

‘कैसे हुआ था पुलवामा हमला, जांच हो’…रंधावा बोले- PM को नहीं पता ‘देशभक्ति’ का मतलब

Report Times

Leave a Comment