Report Times
Otherउत्तर प्रदेशकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

एबीवीपी का परिंडे लगाओ अभियान शुरू: चिड़ावा में करीब 100 परिंडे लगाने का लक्ष्य, इनमें 50 परिंडे सार्वजनिक स्थानों पर

चिड़ावा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाओ अभियान का शुभारंभ किया गया।

अभाविप प्रांत सह संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह ने चिड़ावा इकाई प्रवास के दौरान गोशाला रोड पर परिंडे लगाकर अभियान को विधिवत रूप से प्रारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अभियान से सभी जुड़ें। अभियान के तहत 50 सार्वजनिक स्थानों और करीब 50 कार्यकर्ताओं के घरों में परिंडे लगाए जाएंगे।

सभी सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जा रहे परिंडों की देखरेख का जिम्मा प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य प्रियदर्शन शर्मा और नगर कार्यकारिणी ने ली है। इस मौके पर एबीवीपी के काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उपमन्यु सिंह ने एबीवीपी पदाधिकारियों से मई में चिड़ावा में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने को लेकर चर्चा की। इसको लेकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियदर्शन शर्मा को आयोजन की रूपरेखा तय कर प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराने के निर्देश दिए।

Related posts

कर्नाटक हाई कोर्ट से ट्विटर को तगड़ा झटका, केंद्र के खिलाफ याचिका खारिज; ठोका 50 लाख का जुर्माना

Report Times

चूरू : 31 जुलाई के बाद खुलेगा सालासर मंदिर

Report Times

डेली डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, बढ़ जाएगी शादीशुदा मर्दों की ‘ताकत’

Report Times

Leave a Comment