Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाज्यश्रीश्यामझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजस्थान

जनसमर्थन को लेकर निकाली जा रही भारत माता यात्रा का बुधवार को पिलानी विधानसभा के चिड़ावा पहुंचने पर भाजपा नेता राजेश दहिया के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर स्वागत किया गया।

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा.जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसमर्थन को लेकर निकाली जा रही भारत माता यात्रा का बुधवार को पिलानी विधानसभा के चिड़ावा पहुंचने पर भाजपा नेता राजेश दहिया के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर स्वागत किया गया। जो कि ओजटू से चिड़ावा पहुंची। जहां रेलवे स्टेशन पर शेखावाटी डिफेंस एकेडमी के डे-स्कॉलर कैंपस में विचार संगोष्ठी रखी गई। जिसके मुख्य अतिथि जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नारायणराम चौधरी थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने की। विशिष्ट अतिथि फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भांबू, संत गणेश महाराज, प्रदेश व्यवस्था प्रमुख सुनील खटकड़, प्रदेश महामंत्री लवेश मीणा, जिला संरक्षण डॉ.हरिसिंह गोदारा थे। जिसके प्रारंभ में कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता राजेश दहिया ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि प्रदेशध्यक्ष चौधरी ने कहा कि देश में जनसंख्या का धार्मिक असंतुलित वृद्धि होने से लोकतंत्र को खतरा बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनसंख्या कानून लागू करने की जरूरत है। जिसके बाद भारत माता यात्रा बावलिया बाबा मंदिर, विवेकानंद चौक होकर गुजरी। इस मौके पर पंस सदस्य राजेंद्र प्रसाद नेहरा, हीरालाल शास्त्री, विलास सैनी, अजीत कस्वां, जयसिंह नूनियां, राकेश पालावत, मानसिंह लमोरिया, अशोक डारा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, आशु हिंदू, रामसिंह किलानिया, सुशील कोठारी, सचिन गहलावत आदि मौजूद थे।

Related posts

दिल्ली: किसानों के दिल्ली कूच से थम गया नोएडा, रेंग रही गाड़ियां; क्रेन, बुलडोजर और कमांडो तैनात

Report Times

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघिन RBT-103 ने दो शावकों को दिया जन्म

Report Times

40 किमी हाइवे पर टोल वसूली के कारण अधूरा है 159 किमी नेशनल हाईवे, क्योंकि एनएच काे हैंडओवर नहीं हो रही जमीन

Report Times

Leave a Comment