Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

विकास कार्यों के लिए सीएम को सौंपा ज्ञापन:चिड़ावा पालिकाध्यक्ष सैनी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, गहलोत ने सिर पर हाथ रख कहा- मांगों को जल्द करेंगे पूरा

चिड़ावा।संजय दाधीच

शहर के विकास कार्यों को लेकर पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला। इस दौरान गहलोत ने सैनी के सिर पर हाथ भी रखा। पालिकाध्यक्ष सैनी ने मुख्यमंत्री गहलोत को विकास कार्यों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम विकसित करवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में निचले इलाकों में जलभराव हो जाता है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। अगर ड्रेनेज सिस्टम डवलप हो जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। जिसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है।

इसी प्रकार चिड़ावा को शहरी विकास योजना में शामिल कर सड़क की चौड़ाई, डिवाइडर, तिराहे, चौराहों पर सर्किल और स्ट्रीट लाइटों से जुड़े कार्य करवाने, नगरपालिका क्षेत्र में सीवरेज के द्वितीय फेज को शुरू करवाने का आग्रह किया। जिससे कि वंचित आबादी को भी सीवरेज प्रोजेक्ट से जोड़ा जा सके।

मुख्यमंत्री गहलोत ने विकास कार्यों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष सैनी ने चिड़ावा के धार्मिक महत्व को देखते हुए इसे धार्मिक पर्यटन सर्किट में शामिल करने की भी मांग की।

Related posts

परमहंस स्कूल में लगाया शिविर, 125 ने किया रक्तदान

Report Times

“सरकार का एक खेमा SI भर्ती रद्द करना चाहता है”, हनुमान बेनीवाल ने किया दावा

Report Times

‘नासिर-जुनैद हत्याकांड में मोनू मानेसर का हाथ नहीं’, राजस्थान DGP ने कह दी बड़ी बात

Report Times

Leave a Comment