Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

महालक्ष्मी यात्रा कल आएगी चिड़ावा: अग्रवाल समाज करेगा यात्रा का स्वागत, तैयारियां पूरी

चिड़ावा।संजय दाधीच

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा पूरे राजस्थान में निकाली जा रही महालक्ष्मी यात्रा गुरुवार को चिड़ावा कस्बे में आएगी। युवा कार्यकर्ता संदीप हिम्मतरामका ने बताया कि गुरुवार सुबह नौ बजे यह यात्रा कस्बे के कबूतरखाना बस स्टैंड पर स्थित डालमिया पेट्रोल पंप पर पहुंचेंगी। जहां पर पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, अग्रवाल जन कल्याण समिति के अध्यक्ष दामोदरप्रसाद हिम्मतरामका के नेतृत्व में इस यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

यात्रा के साथ इस यात्रा के संयोजक श्यामसुंदर जालान नूआंवाले भी आएंगे। जिनका भी स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा कबूतरखाना बस स्टैंड, गांधी चौक, कल्याणराय मंदिर की परिक्रमा के साथ अग्रसेन धाम पहुंचेगी। जहां पर महालक्ष्मी जी की आरती का कार्यक्रम होगा। आपको बता दें कि यह यात्रा महीनेभर पहले झुंझुनूं से शुरू की गई थी। अब तक यह यात्रा मंडावा, बिसाऊ, मुकुंदगढ़, नवलगढ़, अलसीसर, मलसीसर, बड़ागांव, उदयपुरवाटी, गुढ़ागौड़जी, केड आदि क्षेत्रों में जा चुकी है। वहीं सीकर के कुछ क्षेत्रों में भी जा चुकी है। चिड़ावा से यह यात्रा पिलानी, सूरजगढ़, सिंघाना, सुलताना, चनाना, खेतड़ी होते हुए सीकर जिले में प्रवेश करेगी। अग्रोहा में बन रहे श्री महालक्ष्मी और आद्य महालक्ष्मीजी के मंदिर के बारे में अग्र बंधुओं को जानकारी देने, समाज को संगठित करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। जिसके चिड़ावा पहुंचने पर स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Related posts

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को मौका, इन खिलाड़ियों को जगह नहीं

Report Times

INDIA गठबंधन का बढ़ा कुनबा, मुंबई की मीटिंग में शामिल होंगे ये 27 दल

Report Times

लक्ष्मणगढ़ में आयोजित भाजपा किसान सम्मेलन में झुंझुनू से सैकडो़ की संख्या में पहुंचे युवा मोर्चा कार्यकर्ता।

Report Times

Leave a Comment