Report Times
Otherउत्तर प्रदेशक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

बाइक चोर गिफ्तार, नाबालिग डिटेन:कबाड़ी मार्केट में टुकड़े टुकड़े कर बेच दी चोरी की 8 बाइक, सिर्फ इंजन लगे हाथ

reporttimes

कोतवाली पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही से चोरी की नष्ट की हुई मोटरसाइकिल के 8 इंजन भी बरामद किए हैं। बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिक को भी निरुद्ध किया है।

कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि शहर में बाइक चोरी की काफी वारदात हो रही थी। इसके बाद एसपी प्रदीप मोहन शर्मा और डीएसपी शंकर लाल छाबा ने पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस को इनपुट मिले। इसके आधार पर कबाड़ी मार्केट से कयूम अली को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

आरोपी की निशानदेही से चोरी की एक बाइक बरामद की गई। आरोपी ने चोरी की बाइक को नष्ट करना उनको कबाड़ बनाकर बेचना स्वीकार किया। टूटी हुई 8 मोटरसाइकिल के इंजन और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर बाइक चोरी के और भी मामले खुल सकते हैं।

Related posts

लोकसभा चुनाव 2024: सीएम चंपाई सोरेन बोले, झारखंड में बीजेपी का नहीं खुलेगा खाता, सभी 14 सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत

Report Times

इस फिल्म में शाहरुख़ दिख रहें हैं बेहद हटकर, फैंस को आ रहा बहुत पसंद

Report Times

सिरोही पुलिस ने पकड़ी गुजरात जा रही शराब की खेप

Report Times

Leave a Comment