Report Times
Otherउत्तर प्रदेशकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

शराब ठेके का महिलाओं ने किया विरोध:जैतपुरा लूणा गांव के लोग बोले- बस्ती में नहीं चलने देंगे शराब का ठेका

reporttimes

झुंझुनूं के सदर थाना इलाके के जैतपुरा लूणा के अंबेडकरनगर में ग्रामीणों ने शराब ठेके का विरोध किया है। ग्रामीण इसके विरोध में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि यह शराब ठेका बस्ती में दिया गया है। इस शराब ठेके को किसी भी सूरत में यहां पर नहीं चलने दिया जाएगा। शराब ठेके के कारण ग्रामीण परेशान हैं। शराब ठेके पर शराबियों का जमावड़ा रहता है। इससे महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

लोगों का कहना है कि ग्रामीणों को परेशानी होगी। शराब पीकर लोग आने जाने वाले लोगों के साथ बदतमीजी करेंगे। ग्रामीण इस शराब ठेके का विरोध कर रहे हैं। सुबह से बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। यहां शराब का ठेका नहीं चलने दिया जाएगा। मौके काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की, धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।

Related posts

आतिशी होंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित संभाल चुकी हैं राजधानी की कमान

Report Times

ऋद्धि सिद्धि विनायक मंदिर में 101 निशान समर्पित 

Report Times

38 फीट ऊंचा होगा भगवान बलदेव का रथ, सुभद्रा के लिए बने लोहे के पहिए; 20 जून को CM ममता करेंगी उद्घाटन

Report Times

Leave a Comment