Report Times
Otherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशहरियाणाहादसा

धू-धू कर जली गाड़ी: दिल्ली से दोस्त की कार लेकर आया था, चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

reporttimes

पचेरी थाना इलाके के हरियाणा बॉर्डर काकड़ा गांव के पास चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। थानाधिकारी बनवारीलाल ने बताया कि मोहम्मदपुर (नारनौल) निवासी हुक्कम चंद्र पुत्र राजेंद्र ने रिपोर्ट दी कि वो पांच दिन पहले दिल्ली के अपने दोस्त की कार लेकर आया था। निजी काम से ककड़ा गया था।

रात को दोस्त घनश्याम के साथ वापस लौट रहे थे। अचानक एक ब्लोअर में धुआं निकला। गाड़ी को साइड़ में कर उतरा और बोनट खोलकर चैक करने लगा। बोनट खोलने के तुरंत बाद आग की लपटें निकलने लगी, जिसे देख वो तुरंत वहां से दूर भाग गया। आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग नहीं बुझी। देखते देखते गाड़ी के अंदर भी आग लग गई। जिससे पूरी गाड़ी जल गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related posts

प्रो कबड्डी लीग : दंबग दिल्ली से कांटे की टक्कर के बाद हारी थलाइवाज

Report Times

राजस्थान के कोटा में नर्सिंग छात्रा की डेंगू से मौत? प्रदेशभर में 207 पॉजिटिव मरीजों का चल रहा इलाज

Report Times

मंगल भवन अमंगलहारी…: चिड़ावा में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ, वार्ड 38-40 के मध्य बड़ चौक में हो रहा आयोजन

Report Times

Leave a Comment