Report Times
Otherउत्तर प्रदेशकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

युवक से लूटी कार: खाना खाने होटल पर रुका था, चार लोग आए और कार की चाबी छीन कार ले गए

reporttimes

सूरजगढ़ थाना इलाके के फरट चौराहे पर एक युवक से कार लूट ली गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन कार और लुटेरों का कोई पता नहीं चल पाया। पीड़ित युवक ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सूरजगढ़ थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि बुहाना थाना इलाके के रायपुर अहिरान निवासी विजय यादव अपने एक साथी के साथ सूरजगढ़ में लोहारू रोड पर फरट चौराहे के पास एक होटल खाना खाने रुका था।

देर रात को चार बदमाश एक कार में सवार होकर आए और विजय यादव से कार की चाबी छीनकर कार ले गए। विजय सिंह ने पुलिस को सूचना दी। कार लूट की वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कंट्रोल रूम पर सूचना देकर नाकाबंदी करवाई गई। लेकिन कार और बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।। बदमाशों की तलाश शुरू दी। थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि विजय सिंह ने सूरजगढ़ के रामफल, जोगेंद्र, राजकुमार व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ कार लूट कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

Related posts

आस्था और श्रद्धा का सैलाब गौशाला रोड़ स्थित गणेश पण्डाल में

Report Times

सीएम योगी का बड़ा आदेश जिस रास्ते से कांवड़ यात्रा गुजरेगी उस रास्ते में सभी दुकानदारों को अपने नाम का नेमप्लेट लगाना होगा

Report Times

किसानों को ठग रही सरकार : किसान बोले – डार्क जोन वाले प्यासे क्षेत्र को पानी पिला कर शेखावाटी का उद्धार करो सरकार

Report Times

Leave a Comment