Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा में उप प्रधानाचार्य सीधी भर्ती संघर्ष समिति राजस्थान ने एसडीएम संदीप चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।

चिड़ावा।संजय दाधीच

 ज्ञापन में शिक्षा विभाग की ओर से नव सर्जित उप प्रधानाचार्य पद पर 50 प्रतिशत सीधी भर्ती की मांग की गई है।

ज्ञापन देने वाले शिक्षक निरंजन लाल शर्मा व रामप्रताप सैनी ने बताया कि उप प्रधानाचार्य पद पर 100 प्रतिशत पदोन्नति भरने का फैसला एक तरफा है और एक कैडर विशेष को फायदा पहुंचाने का फैसला है।

इस फैसले से साढ़े तीन लाख युवा तृतीय श्रेणी, द्वितीय श्रेणी और युवा व्याख्याताओं को सीधा उच्च पदों पर पहुंचने का रास्ता बंद किया गया है। इस निर्णय को वापस लिया जाए तथा 50 प्रतिशत सीधी भर्ती की जाए।

Related posts

पुलिस का खौफ भी गायब! थाने में 2 गुटों में चली लाठियां, फिल्मी स्टाइल में दौड़ाई गाड़ियां

Report Times

Panchayat Elections 2024: राजस्थान में जल्द शुरू होगा नए जिलों के सीमांकन का काम, नवंबर में होने हैं पंचायत चुनाव

Report Times

कटारिया के बाद पूनिया vs राजे! किसे मिलेगी विधानसभा में अब नेता प्रतिपक्ष की कमान?

Report Times

Leave a Comment