Report Times
Otherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

बेंगलुरु vs गुजरात LIVE: GT की पारी लड़खड़ाई, हार्दिक 100वें मुकाबले में 3 रन बनाकर आउट; शाहबाज ने झटके दो विकेट

reporttimes

IPL में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में RCB ने GT को 171 का टारगेट दिया है। गुजरात के लिए साई सुदर्शन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर 82/3 है।

अपना 100वां IPL मैच खेल रहे हार्दिक पंड्या कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और सिर्फ 3 रन बनाकर शाहबाज अहमद की गेंद पर कैच आउट हो गए।

शुभमन-साहा की शानदार साझेदारी

171 के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात को मैच में शानदार शुरुआत मिली। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। साहा का विकेट हसरंगा ने लिया। पिछले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले साहा ने मैच में 22 गेंद में 29 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके निकले। वहीं, शुभमन एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 31 रन पर आउट हो गए। उनका विकेट शाहबाज अहमद ने लिया।

मैच में बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से आए। उन्होंने 53 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। वहीं, रजत पाटीदार ने धुआंधार 52 रन बनाए। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा विकेट प्रदीप सांगवान ने लिए।

IPL 2022 में पहला मुकाबला खेल रहे इस खिलाड़ी ने 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। मैक्सवेल ने भी मैच में ताबड़तोड़ पारी खेली और सिर्फ 18 गेंद में 33 रन जड़ दिए।

वहीं, आज के मैच में कार्तिक का बल्ला नहीं चला और वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। मैच के आखिरी ओवरों में महिपाल लोमरोर ने भी तेजी से रन बनाए और उनके बल्ले से 8 गेंद में 16 रन निकले।

Related posts

‘कानून पर भरोसा तो है लेकिन…’ भिवानी मर्डर केस पर स्वरा के पति ने उठाए सवाल

Report Times

38 छात्राएं, लेट नाइट पार्टी, लॉन्ग ड्राइव और बैड टच…छेड़छाड़ करने वाले MBM इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर पर FIR

Report Times

सैलरी न मिलने पर जूनियर असिस्टेंट ने खाया कीटनाशक, BDO ने आरोपों को बताया निराधार

Report Times

Leave a Comment