Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

38 छात्राएं, लेट नाइट पार्टी, लॉन्ग ड्राइव और बैड टच…छेड़छाड़ करने वाले MBM इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर पर FIR

REPORT TIMES

जोधपुर के एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज की 38 छात्राओं ने अपने ही प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप लगाए थे. प्रोफेसर पुलकित गुप्ता के खिलाफ से सभी आरोप 10 दिन की जांच के बाद सही पाए गए हैं. विश्वविद्यालय के 8 मेंबर्स की कमेटी इस मामले की जांच कर रही थी. कमेटी द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद अब प्रोफेसर के खिलाफ जोधपुर के रातानाडा थाने में यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है. विश्वविद्यालय के आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के एचओडी पुलकित शर्मा को कुलपति प्रोफेसर अजय कुमार शर्मा ने तत्कालीन प्रभाव से पहले ही सस्पेंड कर दिया था. जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर पुलकित शर्मा के खिलाफ उन्हीं के विभाग की एक छात्रा ने कुलपति से शिकायत की थी. चिट्ठी लिखकर छात्रा ने पुलकित शर्मा पर अभद्र व्यवहार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. छात्रा ने बताया कि इसे लेकर अजय कुमार ने पुलकित को समझाया भी. लेकिन उल्टा पुलकित ने छात्रा के पिता को धमकी दी और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया.

इसके बाद 23 फरवरी को 37 अन्य छात्राओं ने भी प्रोफेसर पुलकित पर अभद्र व्यवहार करने, बैठ टच और आपत्तिजनक मैसेज करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित में शिकायत दी. मामला बढ़ा तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुलकित को निलंबित कर दिया. नाम न बताने की शर्त पर छात्राओं ने बताया कि प्रोफेसर ने उन पर एक इवेंट में काम करने के लिए दबाव बनाया. जब छात्राओं ने काम करने से इनकार किया तो उसने उन्हें प्रैक्टिकल में फेल करने या कम नबंर देने की धमकी दे डाली.

छात्राओं के साथ करता था बैड टच

छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर पिछले कुछ समय से उन्हें गलत तरीके से टच करता था. घर बुलाने के लिए मैसेज करता था. कहता था कि वे उसके साथ लेट नाइट पार्टी में चलें. लॉन्ग ड्राइव पर चलें. कहता था कि अगर उन्होंने उसकी बात मानी वो उन्हें अच्छे नंबर देगा. छात्राओं का आरोप है कि उनके इनर वियर को लेकर भी कॉमेंट करता था.

आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज

विश्वविद्यालय द्वारा बनाई गई जांच कमेटी की ओर से कुलपति को रिपोर्ट सौंप गई है. जिसमें आरोपी प्रोफेसर पुलकित गुप्ता को दोषी माना गया और छात्राओं द्वारा लगाए गए सभी आरोप सत्य पाए गए. इसके बाद में विश्वविद्यालय द्वारा प्रोफेसर को उसके पद से निलंबित कर दिया गया. आज यानि शनिवार को जोधपुर के रातानाडा थाने में प्रोफेसर पुलकित शर्मा के खिलाफ मामला भी दर्ज कर दिया गया है.

Related posts

शहर में चोरी की वारदात : एक रात में तीन दुकानों के टूटे ताले और एक बाइक हुई चोरी, दोनों वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद

Report Times

खाटूश्याम में भगदड़ और दलित की मौत के विरोध में सीकर बंद

Report Times

Leave a Comment