Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा में मंगलवार को मनाया जाएगा मुख्यमंत्री गहलोत का जन्मदिन, अंबेडकर भवन में लगेगा चिकित्सा शिविर

चिड़ावा। संजय दाधीच
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर मंगलवार को चिड़ावा के अंबेडकर भवन में उपखंड प्रशासन और चिकित्सा शिविर के सहयोग से गांधी जीवन दर्शन समिति के सौजन्य से चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।

समिति के मेहर कटारिया ने बताया कि शिविर का शुभारंभ सुबह नौ बजे होगा। जिसके मुख्य अतिथि विधायक जेपी चंदेलिया होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रधान इंद्रा डूडी, एडीएम जेपी गौड़, डीएसपी सुरेश शर्मा, थानाधिकारी अनिल चौधरी होंगे।

शिविर में हड्डी व जोड़ रोग, बच्चा रोग, मस्तिष्क रोग, नाक, कान, गला रोग, सर्जन, नेत्र रोग, दंत रोग, फिजियोथेरपी, दिव्यांग प्रमाण पत्र, कोरोना वेक्सिनेशन चिरंजीवी योजना से जुडऩे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जो कि दोपहर एक बजे तक चलेगा।

Related posts

बावलिया की क्रीड़ा स्थली में भूतेश्वर का वास

Report Times

IPL 2024 में रोहित खेल रहे हैं ताबड़तोड़ पारी, हर मैच में बल्ले से निकाल रहे हैं रन

Report Times

‘4 साल वसुंधरा राजे पर रही सरकार मेहरबान’ CM के सलाहकार ने पूछा – बीजेपी से क्या याराना है ?

Report Times

Leave a Comment