Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

गोल्याणा मर्डर केस में वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, मुख्य आराेपी अब भी पकड़ से दूर

reporttimes

जमीन विवाद में चैलेंज देकर हत्या करने के चर्चित मामले में पुलिस ने मारपीट करने और हमले का वीडियाे बनाकर वायरल करने के आराेपी काे गिरफ्तार किया है। मुख्य आराेपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर है। थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत ने बताया कि गिरफ्तार आराेपी गाेल्याणा निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र सांवरमल कुमावत काे सीकर के पीपराली चाैराहा से पकड़ कर पूछताछ के बाद साेमवार शाम गिरफ्तार किया गया है। आराेपी भागने की फिराक में था।

आराेपी ने हेमसिंह से मारपीट की थी और उसका वीडियाे बनाकर वायरल कर दिया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने माेबाइल भी जब्त कर लिया। मामले में मुख्य आरोपी योगेंद्रसिंह व पदम सिंह अभी फरार चल रहे हैं। उनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिशें दे रही है। उल्लेखनीय है कि जमीन विवाद काे लेकर सीकर स्टेट हाइवे पर गोल्याणा बस स्टैंड से आगे गुरुवार काे हेमसिंह शेखावत पर लाेहे के सरियाें से हमला किया गया था।

आराेपियाें ने इसका वीडियाे बनाकर वायरल किया था। हमले में घायल हेमसिंह की जयपुर में माैत हाे गई थी। आराेपियाें की ओर से पहले से ही हेमसिंह काे जान से मारने की धमकी देने का वीडियाे भी वायरल हुआ है। दिल दहलाने वाला वीडियो भी आरोपी के एक साथी ने बनाया था जो खुद भी हमले में नामजद है।

Related posts

भीमसिंह नगरपालिका के विधिक सलाहकार नियुक्त

Report Times

क्या राजीव गांधी के हत्यारे फिर जाएंगे जेल? रिहाई के खिलाफ केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की रिव्यू पिटिशन

Report Times

राजस्थान में पत्रकारों के बच्चों को मिलेगी मदद, जानें किसे कितनी स्कॉलरशिप

Report Times

Leave a Comment